आज का दिन विमान अपहरण की सनसनीखेज घटना का गवाह, जानें 10 सितंबर का इतिहास

10 सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी.

10 सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
history

Today History: जानिए क्यों है आज का दिन खास, जानें 10 सितंबर का इतिहास( Photo Credit : फाइल फोटो)

देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था और उतने ही सनसनीखेज अंदाज से उसमें सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था. 10 सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Rafale Live: वायुसेना में राफेल आज औपचारिक रूप से होंगे शामिल

रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया. यह घटना दोनों देशों की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल है.

यह भी पढ़ें: LAC के हालात बेहद तनावपूर्ण, चीन ने बढ़ाई सैनिकों और हथियारों की तैनाती

इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

  • 1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया.
  • 1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला.
  • 1872 : महाराजा रणजीत सिंह का जन्म. देश में क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को आज भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है.
  • 1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म.
  • 1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया.
  • 1935 : दून विद्यालय की स्थापना.
  • 1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की.
  • 1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी.
  • 1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की.
  • 1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण. विमान को लाहौर ले जाया गया. यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए.
  • 1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध.
  • 1926 : जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली.
  • 2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना.
  • 2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया.
  • 2008 - स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: सरहद पर भारी तनाव के बीच आज भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की मुलाकात

यह भी पढ़ें: भायकुला जेल में गुजरी रिया की पहली रात, डिनर में मिला था ऐसा खाना

Source : Bhasha

आज का इतिहास today history in hindi today history
      
Advertisment