IPL 2017: ...तो तय है नही जीत पाएगी मुंबई इंडियंस, पुणे सुपरजाएंट अपने नाम करेगी IPL-10 का खिताब?
पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजाएंट आखिरी स्थान पर रही थी लेकिन इस बार टीम न सभी क्रिकेट स्तब्ध करते हुए सबसे पहले फाइनल का टिकट कटाया। वैसे, मुंबई इंडियंस की टीम भी कमतर नहीं है।
नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 का खिताब कौन जीतेगा, मुंबई इंडियंस या फिर पुणे सुपरजाएंट...इसे लेकर अटकलें जारी हैं। हैदराबाद में होने वाले इस मैच में सभी की दिलचस्पी हैं। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस बार शानदार रहा है लेकिन सबसे ज्यादा पुणे ने चौंकाया है।
पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजाएंट आखिरी स्थान पर रही थी लेकिन इस बार टीम न सभी क्रिकेट स्तब्ध करते हुए सबसे पहले फाइनल का टिकट कटाया। वैसे, मुंबई इंडियंस की टीम भी कमतर नहीं है। इसके बावजूद कुछ आकड़ों और पिछले रिकॉर्ड्स की माने तो मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीतना खासा मुश्किल होगा।
जानिए, आखिर क्यों कहा जा रहा है आईपीएल-10 के फाइनल में मुंबई को हार का सामना करना पड़ सकता है।
1. अनलकी है प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम: आईपीएल का एक दिलचस्प आंकड़ा ये है कि पिछले छह साल से प्वाइंट टेबल में टॉप पर रही टीम चैम्पियन नहीं बन पाई है। साल 2011 से 2016 तक का आंकड़ा तो यही कहता है। इस लिहाज से मुंबई के लिए खतरे की घंटी है।
2. मुंबई पर हावी रहा है पुणे: आईपीएल-10 में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे के बीच तीन मैच हुए हैं और तीनों ही मौकों पर बाजी पुणे ने ही मारी है। इन मैचों में वानखेड़े में हुआ पहला क्वालीफायर भी शामिल है। पिछले साल जरूर एकमात्र मैच में पुणे सुपरजाएंट को मुंबई इंडियंस ने हराया था।
यह भी पढ़ें: मास्टर ब्लास्टर ने 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग करी सैनिकों के नाम
3. फॉर्म में लौटे धोनी: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी बेशक इस बार किसी टीम को लीड नहीं कर रहे हैं। लेकिन, एक सच यह भी है कि धोनी इस बार अपना सातवां आईपीएल फाइनल खेलेंगे। धोनी का मुंबई के खिलाफ प्लेऑफ और नॉकआउट मैचों में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। मुंबई के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट 161.66 रही है। मुंबई की टीम प्लेऑफ में धोनी का प्रदर्शन भी नहीं भूली होगी जिनकी बदौलत टीम ने आखिरी दो ओवर में 41 रन जोड़े थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2017: मुंबई इंडियंस और पुणे के बीच फाइनल से पहले जानिए, इस सीजन में कौन-कौन से बने रिकॉर्ड
4. पुणे की गेंदबाजी: इस सीजन में पुणे के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज तीन मैचों में केवल 23 छक्के और 35 चौके लगा सके हैं। जबकि मुंबई के इन्हीं बल्लेबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दो मैचों में 29 छक्के जमाए हैं। इसके अलावा पुणे के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनदकट ने मुंबई को परेशान किया था। इन सबके साथ बीच के ओवरों में पुणे के गेंदबाज अक्सर प्रतिद्वद्वी टीमों पर हावी रहे हैं। इस आईपीएल में सात से 15 ओवरों के बीच पुणे के गेंदबाजों ने 41 विकेट निकाले हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2017: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वार्नर को मिलेगी ऑरैंज कैप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी