कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को मेरठ जाने से रोका, पुलिस ने परतारपुर से वापस लौटाया

News Nation Bureau 24 December 2019, 06:46 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को मेरठ जाने से रोका गया. मेरठ पुलिस ने परतारपुर जाने से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को रोका जिसके बाद राहुल- प्रियंका ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. दोनों मृतकों के परिवार से मिलना चाहते थे लेकिन मेरठ पुलिस ने उन्हें परतारपुर जाने से रोक दिया. कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अपनी इस यात्रा को गोपनीय रखना चाहते थे, लेकिन मीडिया में बार बार इसका जिक्र आने से पुलिस प्रशासन को इसकी खबर लग गई.

Follow us on News
TOP NEWS