X

12 बजे हुआ कन्हैया का जन्म, दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

News Nation Bureau New Delhi 16 August 2017, 05:50:54 AM
Follow us on News
वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर

रात 12 बजते ही वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में भगवान के जन्म की खुशियां मनाई गई। 12 बजे विशेष आरती की गई।

दिल्ली का इस्कॉन मंदिर

दिल्ली के इस्कॉन मंदिर, वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर और दिल्ली के बिरला मंदिर में विशेष तौर पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर दर्शन किए।

वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर

चंद्रोदय मंदिर में भगवान के जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया, इस दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर

पूरे देश के सभी कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी के मौके पर विशेष आयोजन किए गए थे। कुछ जगहों पर कृष्ण लीला का मंचन भी किया।

वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर

मथुरा-वृंदावन में भगवान के जन्म के समय लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विशेष पूजन के बाद श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया। माखन-मिश्री वितरित की गई।

Top Story