X

World Tourism Day: दुनिया के 10 खूबसूरत देश, जहां आप जा सकते है बिना वीजा

News Nation Bureau New Delhi 27 September 2017, 09:05:27 PM
Follow us on News
सेशल्स

सेशल्स 'विजिटर्स परमिट' लेकर भारतीय यात्री सेशल्स में तीन महीने तक रह सकते हैं। सुंदर समुद्री किनारों के अलावा सेशल्स में ईको टूरिज्म भी जोर पकड़ रहा है।

थाईलैंड

थाईलैंड शॉपिंग के गढ़ के रूप में काफी मशहूर हो चुके थाईलैंड में खूबसूरत आईलैंड्स, गुफाएं और साफ नीले रंग के बीच भी हैं। थाईलैंड के एयर पोर्ट पर उतरने के बाद वीसा ले सकते हैं।

भूटान

भूटान भारतीयों के अलावा बांग्लादेश और मालदीव के नागरिकों को भी भूटान जाने के लिए वीजा की कोई जरूरत नहीं है। हिमालय की ऊंचाईयों पर बसे इस छोटे से देश में कई हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित टाइगर्स नेस्ट बौद्ध मठ बहुत पवित्र स्थल माना जाता है।

मॉरिशस

मॉरिशस हिंद महासागर में बसे इस ज्वालामुखी द्वीप देश के ट्रॉपिकल नजारों का आनंद उठाने पहुंचिए। बिना वीसा की चिंता किए तैयारी कीजिए सफेद रेत पर पीना कोलाडा पीते हुए सुस्ताने की।

जमैका

जमैका ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है जमैका। 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 19, 100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण और हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। खूबसूरती की बात करें तो इस शब्‍द के नए मायनों से परिचित कराएगी आपको ये जगह, वो भी बिना वीजा।

बोलिविया

बोलिविया बोलिविया दक्षिणी अमरीका का एक देश है। इसमें करीब नौ राज्य शामिल हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि यहां पर 2006 से एवो मोरालेस देश के राष्ट्रपति पद पर हैं। इस देश को भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

मालदीव

मालदीव यहां के लिए भी भारतीयों को पहले से वीसा लेने की कोई जरूरत नहीं। अपना होटल बुक कीजिए, बैंक अकाउंट की कुछ जानकारी जमा कीजिए और बाकी काम हवाई जहाज में बैठने के बाद कर सकते हैं। सफेद रेतीले समुद्री किनारे आपका मन मोहने को तैयार मिलेंगे।

नेपाल

नेपाल हिमालय पर्वत, बौद्ध मठ, मंदिर, घने जंगलों की सैर - हर तरह के टूरिस्ट के लिए यहां कुछ ना कुछ मिलेगा। वीसा की चिंता किए बिना भारतीय सीधे निकल सकते हैं नेपाल की यात्रा पर।

श्रीलंका

श्रीलंका दो दिनों की ट्रिप के लिए भारतीयों को कोई वीसा फीस नहीं देनी पड़ती। सीधे हवाई जहाज से पहुंचिए और श्रीलंका के समृद्ध वन्य जीवन, खूबसूरत समुद्री तटों और बहुरंगी संस्कृति का लुत्फ उठाइए. लंबे समय तक घूमना चाहें तो कुछ वीसा फीस भरनी पड़ेगी।

फिजी

फिजी आधिकारिक रूप से गौर करें तो फ़िजी द्वीप समूह को गणराज्य के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक आईलैंड देश है। यह न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के नजरिए से ये देश काफी धनी है। बड़ी और अच्‍छी बात ये है कि यहां पर घूमने के लिए आपको वीजा जैसी झंझटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Top Story