X

PICS: 'बिग बॉस' के घर में अंगूरी भाभी का स्वागत करेंगे सलमान खान

News Nation Bureau New Delhi 04 August 2017, 11:18:36 PM
Follow us on News
शिल्पा शिंदे

कलर्स के सबसे चर्चित 'बिग बॉस' शो के 11 सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार शो में कई टीवी कलाकारों के आने की अटकलें हैं। लेकिन इन दिनों एंड टीवी के शो भाभी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी के बिग बॉस में आने की अटकलें ने जोर पकड़ लिया है। खबरों की मानें तो ये जानकार शिल्पा शिंदे के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शिंदे

बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार शिल्पा शिंदे को इस रिएलिटी शो के लिए आॅफर दिया गया है। दरअसल, छोटे परदे के फेमस शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के बाद फेमस हुई शिल्पा शिंदे के फैंस की फेहरिस्त बेहद लंबी है।

शिल्पा शिंदे

हाल ही में शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था।

शिल्पा शिंदे

शो के निर्माता इस साल मशहूर सेलिब्रिटीज को शो का हिस्सा बनाने के लिए बेताब हैं।

शिल्पा शिंदे

ये देखना खास होगा कि सलमान खान वाकई 'भाभी जी' का बिग बॉस के घर में स्वागत करेंगे!

Top Story