X

SEE PICS: रेखा की पुरानी तस्वीरों को देखकर हर कोई यही कहेगा 'ओल्ड इज गोल्ड'

News Nation Bureau New Delhi 10 October 2017, 08:57:59 AM
Follow us on News
रेखा और अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनके फैंस पर्दे पर उनकी जोड़ी देखने के लिए हमेशा से बेताब दिखे हैं। रेखा आज 10 अक्टूबर 63 साल की हो गई हैं। वहीं एक दिन बाद यानि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। फिल्मी दुनिया में ​कब कौन से रिश्ता बन जाए और कब कौन सा रिश्ता गलतफहमियों के चलते भेंट चढ़ जाए कहा नहीं जा सकता है। आइये हम आपको रेखा की कुछ ऐसी ही कुछ पुरानी और उनकी आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री की तस्वीरें दिखाते हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद से ही अमिताभ-रेखा के बीच नजदीकियां आईं। फिल्म 'गंगा की सौगंध' के सेट पर अमिताभ ने रेखा को परेशान करने वाले एक शख्स की पिटाई कर दी थी।

रेखा

बॉलीवुड में रेखा को 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ में पहला ब्रेक मिला, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ नवीन निश्चल ने अहम भूमिका निभाई थी।

रेखा और विनोद मेहरा

साल 1973 में आई खबर के मुताबिक रेखा ने विनोद मेहरा से शादी कर ली, रेखा का अफेयर करीब 3 साल तक चला, लेकिन विनोद मेहरा के माता-पिता ने रेखा को अपनी बहू मानने से इनकार कर दिया था।

रेखा और अमिताभ बच्चन

साल 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' में पहली बार रेखा और अमिताभ ने एक साथ काम किया। इसके बाद कई मैग्जीन में छपी खबरों के मुताबिक रेखा और अमिताभ की नजदीकियों की वजह से जया काफी परेशान रहती थीं, यहां तक कि उन्होंने रेखा को चेतावनी भी दी थी।

रेखा

रेखा 12 साल की उम्र में तमिल फिल्म में काम करना शुरू कर दिया थ, वह अपने पिता से इतनी नफरत थी कि वो उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गईं।

रेखा

पैसे की तंगी की वजह से रेखा को कई सी ग्रेड की फिल्में तक करनी पड़ी, क्योंकि उन्हें अपने परिवार को पालना था, जिसमें उनकी मां, भाई और बहन थे।

रेखा

इंडस्ट्री में जब रेखा आई थीं तो वह काफी सांवली और मोटी हुआ करती थीं। उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती थी, इस पर लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे।

रेखा

1982 में नीतू और ऋषि की शादी में रेखा पहली बार सिंदूर में दिखीं थी।

रेखा

करोड़ों लोगों की धड़कन रेखा की खूबसूरती कोई सानी नहीं है। जहां एक तरफ आज की युवा पीढ़ी कम उम्र में ही उम्रदराज दिखने लगती है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अदाकारा रेखा आज भी जस की तस हैं।

रेखा

रेखा बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों पर आज भी भारी दिखाई पड़ती हैं। जहां रेखा के साथ की अभिनेत्रियाें ने फिल्म इंड्रस्टी से काफी पहले ही संन्यास ले लिया, वहीं रेखा आज भी बॉलीवुड में फिल्में कर रही हैं।

रेखा

रेखा ने ना केवल देश में, बल्कि विदेश में भी अपने हुस्न और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों पर अपना जादू बिखेरा।

रेखा

रेखा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनका लाइफस्टाइल काफी रॉयल है, वो हमेशा भारी भरकम साड़ियों और कीमती ज्वैलरी पहने नजर आती हैं।

रेखा

रेखा बहुत हाई सिक्योरिटी के बीच रहती हैं। यहां तक की उनके घर के आस पास भी बहुत सिक्यो​रिटी रहती है।

Top Story