X

Happy B'day: जब मुमताज पर शम्मी कपूर का आया था दिल, जानें दिलचस्प बातें

News Nation Bureau New Delhi 31 July 2017, 12:46:21 PM
Follow us on News
मुमताज

'गोरे रंग पे न इतना गुमान कर' गाना गुजरे जमाने की जिस मशहूर अदाकारा पर फिल्माया गया था, वह हैं मुमताज। 1974 की फिल्म 'रोटी' के इस खूबसूरत गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपने मधुर सुरों से सजाया था।

मुमताज

मुमताज ने अपनी बड़ी-बड़ी आंखों, काले बाल, गोरे रंग और अभिनय की अनोखी अदा से सभी पर अपना जादू बिखेरा। उन्होंने 60-70 के दशक में अपने खूबसूरत अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। उस दौर में बच्चों-बच्चों की जुबां पर उनका नाम था।

मुमताज

मुमताज का जन्म 31 जुलाई, 1947 को मुस्लिम परिवार में हुआ। घर की माली हालत खस्ता थी, सो महज 12 वर्ष की उम्र में उन्हें मनोरंजन-जगत में कदम रखना पड़ा। अपनी छोटी बहन मलिका के साथ वह रोजाना स्टूडियो के चक्कर लगाया करतीं और जैसी चाहे वैसी छोटी-मोटी भूमिका मांगती थीं।

मुमताज

मुमताज ने दारा सिंह से लेकर दिलीप कुमार जैसे महान कलाकारों के साथ अभिनय कर सफलता के सोपान चढ़ती चली गईं। उन्होंने शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया।

मुमताज

मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ जमी। मुमताज और राजेश की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ती थी। उनकी फिल्म 'दो रास्ते' की सफलता के साथ दोनों ने सफलता का एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

मुमताज

1969 से 1974 तक इन दोनों कलाकारों ने 'सच्चा झूठ', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'बंधन और रोटी' जैसी शानदार फिल्में दीं। मुमताज ने लगभग दस वर्ष तक बॉलीवुड पर राज किया।

मुमताज

देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' मुमताज के करियर को सुनहरा कर देने वाली फिल्म थी।

मुमताज

मुमताज ने गुजराती मूल के लंदनवासी मयूर वाधवानी नामक व्यवसायी से 1974 में शादी की और ब्रिटेन में जा बसीं। शादी के पहले उनका नाम संजय खान, फिरोज खान, देव आनंद जैसे कुछ सितारों के साथ जोड़ा गया था, लेकिन मयूर पर उनका दिल आ गया।

मुमताज

मुमताज जब 18 साल की थीं, तभी शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय मुमताज भी शम्मी से प्यार करती थीं। शम्मी चाहते थे कि मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें। लेकिन मुमताज के इनकार के बाद शम्मी के साथ उनका प्रेम-संबंध खत्म हो गया।

मुमताज

मुमताज ने 'दो रास्ते', 'आप की कसम', 'खिलौना', 'लोफर', 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'रोटी', 'हरक्यूलिस', 'फौलाद', 'वीर भीम सेन', 'बॉक्सर', 'जवान मर्द', 'डाकू मंगल सिंह' और 'खाकान' जैसी फिल्मों में काम किया।

मुमताज

मुमताज ने साल 1967 की फिल्म 'राम और श्याम' और 1969 की फिल्म 'आदमी और इंसान' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस अवार्ड जीता। वर्ष 1971 में उन्हें 'खिलौना' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला था।

मुमताज

मुमताज को 1996 में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2008 में आईफा उत्कृष्ट योगदान मानद पुरस्कार से नवाजा गया।

मुमताज

मशहूर अदाकारा मुमताज को 53 साल की उम्र में कैंसर हो गया था। हालांकि, अब इस बीमारी से उन्होंने निजात पा लिया है। अब उन्हें थायराइड संबंधी समस्याएं परेशान कर रही हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

Top Story