X

PHOTOS: 'पद्मावती' के अलावा इन फोटोज में दिखा दीपिका पादुकोण का शाही अंदाज

News Nation Bureau New Delhi 21 September 2017, 10:56:47 PM
Follow us on News
दीपिका पादुकोण का शाही अंदाज

दीपिका पादुकोण की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' का नवरात्रि के मौके पर शाही अंदाज वाला पोस्टर रिलीज किया गया। इस फिल्म के पोस्टर में दीपिका लाल रंग के लहंगे और चोली में नजर आ रही हैं। तनिष्क के राजस्थानी गहनों में सजी अभिनेत्री का लहंगा डिजाइनर जोड़ी हरप्रीत और रिंपल ने डिजाइन किया है।

बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण

इससे पहले वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी शाही अंदाज में नजर आ चुकी हैं।

बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण

फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था।

दीपिका पादुकोण

एक बयान के मुताबिक 'पद्मावती' फिल्म के कुछ सबसे प्रतिष्ठित दृश्यों को तैयार करने के लिए 200 कारीगरों ने 600 दिनों तक काम किया है। फिल्म में पहना गया हर गहना दिवाली, होली, घूमर का जश्न और जौहर मनाने वाले दृश्यों में बेहद खास भूमिका निभाता नजर आएगा।

दीपिका पादुकोण

फिल्म के दूसरे पोस्टर में अभिनेत्री एक परिसर में दिख रही हैं जो मंदिर जैसा दिख रहा है। इसके साथ दीपिका ने लिखा है, 'पद्मावती'।

दीपिका पादुकोण

मध्ययुगीन दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती से प्रेम कहानी पर आधारित 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण

अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में रणवीर सिंह हैं। संजयलील भंसाली निर्देशित फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर भी खास भूमिका में हैं।

Top Story