बॉर्डर के 20 साल: देखें इतनी बदल गई है फिल्म की स्टार कास्ट
90 के दशक की सबसे चर्चित फिल्म 'बॉर्डर' के 20 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर मुंबई में पार्टी भी हुई, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई।
इस फिल्म में पूजा भट्ट, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और तब्बू समेत कई कलाकार थे, जिनकी दमदार एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है। लेकिन इतने सालों में सिर्फ एक चीज बदली है और वो है स्टारकास्ट का लुक।
साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी 'बॉर्डर' 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस दौर में भी करीब 39.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इस फिल्म के डायरेक्टर थे- जेपी दत्ता, जिन्हें 'एलओसी कारगिल','रिफ्यूजी' और 'हथियार' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म की सफलता को देखते हुए 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाने की भी घोषणा की है, जोकि फैंस के लिए खुशखबरी है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि 'बॉर्डर' फिल्म से पहले जेपी दत्ता ने 'सरहद' मूवी भी बना ली थी, लेकिन वो बड़े पर्दे पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि 'सरहद' में विनोद खन्ना ने काम किया था, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो सकी, जिसके बाद ही उन्होंने 'बॉर्डर' बनाने का फैसला किया।
जेपी दत्ता एक और फिल्म 'पलटन' लाने वाले हैं। वहीं अन्य स्टार कास्ट की बात करें तो पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट की तरह फिल्म निर्देशक हैं। अक्षय खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री से फिलहाल दूरी बनाई हुई है। सनी देओल अब अपने बेटे को लॉन्च करने वाले हैं और सुनील शेट्टी एक्टिंग के अलावा कई व्यवसाय में जुड़े हुए हैं। वहीं तब्बू 'जय हो', 'हैदर', 'तलवार' और 'फितूर' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
Top Story
-
LSG vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
-
BJP Candidate List: बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से काटा पूनम महाजन का टिकट, उज्जवल निकम को बनाया उम्मीदवार
-
Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर लगाईं MCOCA की धाराएं
-
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका! PMLA कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
-
ICICI बैंक की चौथी तिमाही के नेट प्रोफिट में इजाफा, 17 प्रतिशत से बढ़कर हो गया ₹10,708 करोड़
-
DC vs MI : मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 258 रनों का लक्ष्य