X

PHOTOS: बिपाशा से लेकर दिव्यांका तक, इन सेलेब्स ने मनाया था पहला करवा चौथ

News Nation Bureau New Delhi 07 October 2017, 11:24:49 AM
Follow us on News
बिपाशा बासु-करण सिंह ग्रोवर और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया (फाइल फोटो)

सुहागिन महिलाएं 8 अक्टूबर को करवा चौथ मनाएंगी। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक, सभी इस व्रत को उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। अगर बात करें पिछले साल की तो बिपाशा बासु, प्रीति जिंटा और दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई सेलेब्स ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था।

1. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया (फाइल फोटो)

पिछले साल 8 जुलाई 2016 को हुई दिव्यांका त्रिपाठी और विवेका दाहिया की शादी को कोई भुला नहीं सकता है। यह वेडिंग लाइमलाइट में थी। इस जोड़ी ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था। साथ ही ग्रैंड सेलिब्रेशन भी किया था।

2. असिन और राहुल शर्मा (फाइल फोटो)

खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने 19 जनवरी 2016 को राहुल शर्मा से शादी की थी। 37 साल के राहुल मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के फाउंडर और सफल कारोबारी हैं। इस शादी की भी खूब चर्चा हुई थी और इस जोड़ी ने भी पिछले साल पहली बार करवा चौथ मनाया था।

3. बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर (इंस्टाग्राम फोटो)

पिंक कलर के सलवार-सूट में खूबसूरत लग रहीं बिपाशा बासु ने शादी के बाद पहली बार अपना करवा चौथ मनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी।

4. नील नितिन मुकेश और रुक्मणी साहनी (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्णी साहनी ने भी करवा चौथ पर व्रत रखा था। 9 फरवरी 2017 को इस जोड़ी ने शादी की थी, जो काफी सुर्खियो में रही थी।

5. प्रीति जिंटा और जेने गुडइनफ (फाइल फोटो)

29 फरवरी 2016 को प्रीति जिंटा ने जेने गुडइनफ से शादी की थी। प्रीति ने जेने के साथ अपने रिलेशन को काफी दिनों तक छिपाकर रखा था। उन्होंने पिछले साल शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया।

6. अमृता राव और आरजे अनमोल (फाइल फोटो)

'विवाह' एक्ट्रेस अमृता राव ने पिछले साल अनमोल से शादी की। उनके पति रेडियो जॉकी हैं। अमृता ने फैमिली मेंबर्स और खास दोस्तों को ही वेडिंग सेरेमनी में बुलाया था। पहली बार इस जोड़ी ने करवा का व्रत रखा था।

Top Story