X

SEE PHOTOS: फरहान अख्तर की EX- वाइफ अधुना कर रही अपने से छोटे इस एक्टर के भाई को डेट

News Nation Bureau New Delhi 15 December 2017, 05:34:31 PM
Follow us on News
फोटो: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना अख्तर इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में गॉसिप की वजह बनी हुई है। अधुना आजकल अपने से छोटे बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के छोटे भाई निकोलो मोरिया को डेट कर रही हैं।

फोटो: इंस्टाग्राम

खबरों के मुताबिक़ अधुना और निकोलो इन दोनों गोवा में अपने कुछ खास पल गुजार रहे हैं।। वहां दोनों अक्सर समुंद्र किनारे एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आते है। इतना ही नहीं मुंबई के एक होटल में हुई डिनो और नंदिता मेहतानी की हैलोवीन पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे।

फोटो: इंस्टाग्राम

अधुना ने निकोलो के बड़े भाई और 'राज' फिल्म के हीरो डिनो मोरिया की बर्थडे पार्टी को भी सैलिब्रेट किया।

फोटो: इंस्टाग्राम

बता दे कि कुछ समय पहले ही आपसी सहमति के साथ फरहान और अधुना ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है।

फोटो: इंस्टाग्राम

साल 2000 में फरहान और अधुना शादी के बंधन में बंधे थे और अब इन दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा है।

Top Story