X

B'day: 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन, सलमान खान ने ऐसे बदल दी जिंदगी

News Nation Bureau New Delhi 26 June 2018, 08:36:38 AM
Follow us on News
अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)

'इश्कजादे', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और '2 स्टेट्स' जैसी हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के हैंडसम और डैसिंग एक्टर अर्जुन कपूर का आज (26 जून) को जन्मदिन है। वह अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने वजन को लेकर तो कभी सौतेली मां श्रीदेवी के साथ खराब रिश्ते को लेकर... उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। आइये जानते हैं, उनकी कुछ खास बातें...

अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)

अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' से बतौर असिस्टेंट अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। बतौर असिस्टेंट उन्होंने 'नो एंट्री' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन करीब 140 किलो था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने वजन कम करके खुद को फिट बनाया।

मलाइका अरोड़ा, अर्पिता खान और अर्जुन (फाइल फोटो)

खबरों की मानें तो सलमान की बहन अर्पिता खान को अर्जुन ने करीब 2 साल तक डेट किया था। हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका। फिर खबर आई कि अर्जुन का अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ भी अफेयर रहा है, लेकिन इस मामले को लेकर वह कभी खुलकर सामने नहीं आए।

पिता बोनी, मां मोना और बहन अंशुला के साथ अर्जुन (फाइल फोटो)

अर्जुन जब 'इश्कजादे' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे, उसके कुछ दिन पहले उनकी मां मोना शौरी का निधन हो गया था। अर्जुन अपनी मां के बेहद करीब थे। उन्होंने अपनी दाईं कलाई पर 'मां' टैटू भी बनवाया है।

अर्जुन कपूर फैमिली के साथ (इंस्टाग्राम)

बोनी कपूर ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। इस बात का अर्जुन पर काफी गहरा असर हुआ था। श्रीदेवी और उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी से उनका रिश्ता अच्छा नहीं था, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन ने बेटे और भाई होने का पूरा फर्ज निभाया। वह हर वक्त अपनी बहनों और पिता बोनी के साथ खड़े रहते हैं।

Top Story