X

SEE PICS: अवॉर्ड इवेंट में शाहरुख, ऐश्वर्या, अनुष्का के ​साथ अंबानी की बेटी ने बिखेरा जलवा

News Nation Bureau New Delhi 25 September 2017, 01:54:07 PM
Follow us on News
ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान (इंस्टाग्राम फोटो)

बॉलीवुड कलाकारों ने रविवार को मुंबई में ग्रांड हयात वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में जलवे बिखेरा। मशहूर फैशन ब्रांड वोग के 10 साल पूरे होने के जश्न पर शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, राधिका आप्टे, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स इसका हिस्सा बनें।

ईशा अंबानी (इंस्टाग्राम फोटो)

सितारों से सजी इस महफिल में सभी की निगाहें बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पर जाकर टिकीं। ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में ईशा रेड कारपेट पर कहर ढाती नजर आईं। इस दौरान उनकी मॉम नीता अंबानी वहां शिरकत करने पहुंचीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान (इंस्टाग्राम फोटो)

ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक कलर के गाउन में कातिलाना अदाओं में दिखीं। वहीं शाहरुख खान भी किसी से कम नजर आए। इस साल वोग इन्फ्लूएंसर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को दिया गया।

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम फोटो)

वहीं, सोनम कपूर ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में गॉर्जियस नजर आईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना (इंस्टाग्राम फोटो)

इस मौके पर नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी के साथ, ट्विंकल खन्ना, गौरी खान, अदिति राव हैदरी, अथिया शेट्टी, किरण राव, पद्मा लक्ष्मी, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अरशद वारसी सहित कई सितारे मौजूद थे।

अनुष्का शर्मा (इंस्टाग्राम फोटो)

अनुष्का शर्मा सिल्वर कलर की गाउन में दिखीं, उन्हें वोग एंड बीएमडब्ल्यू गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

अदिति राव हैदरी (इंस्टाग्राम फोटो)

अदिति राव हैदरी ने इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

गौरी खान (इंस्टाग्राम फोटो)

गौरी खान भी अवॉर्ड समारोह में इस बार काफी जुदा नजर आईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी थी।

Top Story