/newsnation/media/media_files/2026/01/05/trump-warns-venezuela-vice-president-2026-01-05-07-12-35.jpg)
ट्रंप ने अब वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को दी धमकी Photograph: (X@WhiteHouse/Social Media)
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद भी ट्रंप सख्त एक्शन में नजर आ रहे हैं. अब उन्होंने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को धमकी दी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने शर्तें नहीं मानी तो उनका अंजाम मादुरो से भी ज्यादा बुरा होगा. ट्रंप की ये धमकी ऐसे वक्त में आई है जब वेनेजुएला सत्ता परिवर्तन के बाद बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है.
ट्रंप की वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को लेकर बेहद सख्त और धमकी भरे शब्दों में कहा कि उन्हें हर हाल में उनकी शर्तें माननी होंगी. ऐसा ना करने पर उन्हें उनका अंजाम भुगतना पड़ेगा जो मादुरो से भी बुरा होगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी मैगजीन द अललांटिक को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति को ये धमकी दी. ट्रंप ने कहा कि, अगर रोड्रिगेज वह नहीं करतीं जो अमेरिका वेनेजुएला के लिए सही मानता है तो उन्हें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि, अगर रोड्रिगेज सही काम नहीं करतीं तो उन्हें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी, जो शायद मादुरो से भी ज्यादा होगी. ट्रंप ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में सत्ता संतुलन को लेकर अनिश्चितता थमने का नाम नहीं ले रही.
क्या विरोधाभासी है ट्रंप का बयान?
वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान उनके पहले के बयान से विरोधाभासी है. क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की रोड्रिगेज से बातचीत हुई है और वह (डेल्सी रोड्रिगेज) अमेरिका की शर्तों पर काम करने को तैयार हैं. तब राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि रोड्रिगेज वेनेजुएला में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका की सलाह मानने को तैयार हैं.
रोड्रिगेज ने की मादुरो की वापसी की मांग
हालांकि डेल्सी रोड्रिगेज ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया साथ ही उन्होंने मादुरो की वापसी की मांग की. उन्होंने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और जबरन हटाए जाने की आलोचना की. साथ ही उन्होंने अमेरिका से मांग की कि मादुरो को तुरंत वेनेजुएला वापस भेजा जाए. उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के इस बयान के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच टकराव और तेज हो गया है.
ये भी पढ़ें: "कानून या मनमानी? राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर घिरे ट्रंप, क्या तेल और सत्ता के लिए तोड़े सारे नियम?
वहीं ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक अन्य इंटरव्यू के दौरान कहा कि, अमेरिका जो चाहता, रोड्रिगेज वह करने को तैयार हैं तो हमें वेनेजुएला में सैनिक तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ट्रंप के इन बयानों के बाद माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में सत्ता संचालन को लेकर दोहरी रणनीति अपना रहा है. जहां वह एक ओर सहयोग की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर धमकी के जरिए अपनी रणनीति के मुताबिक, सत्ता चलाने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें: US Venezuela Conflict: वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ी चिंताएं, कहीं यहां भी न हो जाए कब्जा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us