/newsnation/media/media_files/2025/09/11/donald-trump-on-charlie-kirk-murder-2025-09-11-08-09-21.jpg)
ट्रंप ने गाजा के लिए खोला खजाना Photograph: (X@realDonaldTrump)
Donald Trump: अमेरिका ने गाजा की मदद का एलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि, उनके 'शांति बोर्ड' के सदस्यों ने गाजा के पुनर्निर्माण और वहां मानवीय सहायता प्रयासों के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शांति बोर्ड इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय निकाय साबित होगा और इसके अध्यक्ष के रूप में सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात है.
गाजा की मदद को लेकर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा की मदद का एलान करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने दावा किया कि, शांति बोर्ड, जिसका गठन उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए किया था और जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सर्वसम्मति से अपनाया है, में 'असीमित क्षमता' है. उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा के बाद मानवीय सहायता 'रिकॉर्ड गति' से पहुंचाई गई और इसने सभी जीवित और मृत बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद की है.
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'पिछले महीने ही, दो दर्जन प्रतिष्ठित संस्थापक सदस्य स्विट्जरलैंड के दावोस में मेरे साथ शामिल हुए थे, ताकि इसके आधिकारिक गठन का जश्न मनाया जा सके और गाजा के नागरिकों के लिए एक साहसिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जा सके, और अंततः गाजा से कहीं आगे - विश्व शांति!' अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि, हमास को 'पूर्ण और तत्काल विसैन्यीकरण' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाना होगा.
19 फरवरी को बोर्ड ऑफ पीस के सदस्यों से मिलेंगे ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, "19 फरवरी, 2026 को, मैं वाशिंगटन, डी.सी. में डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में बोर्ड ऑफ पीस के सदस्यों के साथ फिर से मिलूंगा, जहां हम घोषणा करेंगे कि सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक की राशि देने का वादा किया है, और गाजावासियों के लिए सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल और स्थानीय पुलिस में हजारों कर्मियों को तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है.'
क्या है शांति बोर्ड का उद्देश्य?
बता दें कि शांति बोर्ड के 20 सदस्यों की बैठक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में होगी, हालांकि, 19 फरवरी को होने वाली इस बैठक में कितने सदस्य शामिल होंगे, इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है. इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी नहीं बताया कि कितने देश इस स्थिरीकरण बल में अपने सैनिक भेजेंगे. हालांकि, इंडोनेशिया ने कहा है कि जून के अंत तक उसके लगभग 8,000 सैनिक गाजा में तैनात किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 'ईरान में सत्ता परिवर्तन ही है बेस्ट ऑप्शन', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खामेनेई को चेतावनी
शांति बोर्ड का उद्देश्य गाजा में इजरायल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करना है. ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका लगातार युद्धविराम के लिए दबाव बना रहा है, लेकिन इजरायल ने क्षेत्र में लगातार हवाई हमले किए हैं, जिनमें कथित तौर पर आम नागरिक मारे गए हैं. एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से अब तक 591 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैंने 10 महीने में रुकवाए आठ युद्ध', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us