/newsnation/media/media_files/2026/01/10/donald-trump-2026-01-10-08-16-54.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X@WhiteHouse)
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष समेत दुनियाभर में आठ युद्ध रुकवाए. ट्रंप के इस दावे को भारत खारिज कर चुका है. बावजूद इसके ट्रंप अक्सर इसे लेकर बयानबाजी करते रहते हैं. ट्रंप ने एक बार फिर से कहा है कि उन्होंने 10 महीनों के भीतर आठ युद्ध रुकवाएं हैं. हालांकि उन्होंने रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक भयानक समस्या बताया. ट्रंप ने कहा कि वे वह दुनियाभर में शांति ला रहे हैं. ट्रंप का दावा है कि उन्होंने सिर्फ 10 महीनों के भीतर 8 युद्ध खत्म कराए हैं.
क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "हम पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं. मैंने महज 10 महीनों में आठ युद्ध समाप्त किए... अभी कुछ और युद्ध समाप्त करने बाकी हैं, लेकिन विशेष रूप से रूस-यूक्रेन का युद्ध. यह एक जटिल समस्या है. यह एक भयानक स्थिति है. मुझे लगता है कि हम इसे सुलझा लेंगे. इसके लिए दोनों पक्षों के सहयोग की आवश्यकता होती है. आपको यह याद रखना होगा और हमें इसे हासिल करना ही होगा..."
#WATCH | US President Donald Trump says, "We are also bringing peace all over the world. I ended eight wars in just 10 months...We have a couple more to go, but one in particular, Russia-Ukraine. It's a mess. It's a horrible thing. I think we'll get there. It takes two to tango.… pic.twitter.com/kaK9sp7zaL
— ANI (@ANI) February 13, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने की कोशिशें जारी
बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने के लिए काफी लंबे समय से कोशिश की जा रही है. ट्रंप इस युद्ध को रुकवाने के लिए दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुके हैं लेकिन अभी तक इसे लेकर ठोस रणनीति नहीं बन पाई है. जिसके चलते रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में हुई जंग अभी भी जारी है. वहीं अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच दो राउंड की बैठक हो चुकी है. अब रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच तीसरे राउंड की बैठक जिनेवा में प्रस्तावित है.
कब होगी रूस-यूक्रेन और अमेरिका के बाच बैठक?
तुर्किए की न्यूज एजेंसी अनादोलू एजेंसी (एए) के मुताबिक, इस बैठक का आयोजन 17-18 फरवरी को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में होगा. हालांकि रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच तीसरे राउंड की बैठक को लेकर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि, 'इस बात पर सहमति बनी है कि यह बैठक अगले हफ्ते जरूर होगी. हम आपको जगह और सही तारीख बताएंगे. लेकिन बैठक अगले हफ्ते ही होगी.'
ये भी पढ़ें: 'परमाणु युद्ध हो जाता अगर...', ट्रंप ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का अपना दावा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us