'परमाणु युद्ध हो जाता अगर...', ट्रंप ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का अपना दावा

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का अपना दावा दोहराया. एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए, जिसमें छह को उन्होंने टैरिफ की धमकी से रुकवाया.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का अपना दावा दोहराया. एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए, जिसमें छह को उन्होंने टैरिफ की धमकी से रुकवाया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Donald Trump on India US War

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X@WhiteHouse)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया कि उन्होंने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष को समाप्त किया. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुनियाभर में आठ युद्ध रुकवाए. बता दें कि ट्रंप पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने के दावे करते रहे हैं. लेकिन भारत हमेशा उनके दावों का खंडन करता रहा है.

Advertisment

टैरिफ को हथियार बनाकर रुकवाए युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "देखिए, मैंने आठ युद्ध समाप्त किए. इन आठ युद्धों में से कम से कम छह टैरिफ के कारण समाप्त हुए हैं. दूसरे शब्दों में, मैंने कहा, अगर आप इस युद्ध को समाप्त नहीं करते हैं, तो मैं आप पर टैरिफ लगाऊंगा. क्योंकि मैं लोगों को मरते हुए नहीं देखना चाहता. और उन्होंने कहा, इसका इससे क्या लेना-देना है? मैंने कहा, आप पर भी भारत और पाकिस्तान की तरह टैरिफ लगाए जाएंगे. मेरे विचार से यह परमाणु युद्ध होता. वे सचमुच एक-दूसरे पर टूट पड़े थे. दस विमान गिरा दिए गए थे. वे एक-दूसरे पर टूट पड़े थे."

अजरबैजान-आर्मेनिया के युद्ध को समाप्त करने का किया दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर परमाणु युद्ध को रोकने में उनकी भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि ट्रंप ने क्षेत्र में तनाव को कम करके "कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाई." इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि, उन्होंने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच तीन दशकों से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को डेढ़ दिन में समाप्त कर दिया.

'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई'

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाई, जब उन्होंने हमें लड़ाई रोकने के लिए राजी किया, क्योंकि मेरे विचार से, बिना टैरिफ के वे परमाणु हथियार बना लेते. ऐसा नहीं होता. मैंने इनमें से कई देशों से, जो हमारे साथ व्यापार करते हैं. उनसे कहा कि अगर आप अजरबैजान से लड़ते रहेंगे, तो यह संघर्ष लगभग 32 वर्षों से चल रहा था. मैंने इसे एक दिन में सुलझा लिया. मैंने उनसे कहा, सुनिए, आप हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं. अगर आप समझौता नहीं करते हैं तो हम आप पर टैरिफ लगाएंगे. हमने उस युद्ध को लगभग डेढ़ दिन में समाप्त कर दिया."

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने एक बार फिर किया दावा, भारत और पाकिस्तान समेत कई "परमाणु संघर्ष" को रोका

Donald Trump
Advertisment