/newsnation/media/media_files/2026/01/31/trump-action-on-iran-2026-01-31-08-39-07.jpg)
अमेरिका का ईरान पर एक और एक्शन Photograph: (X@WhiteHouse)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दोबारा दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान तथा दुनिया के अन्य हिस्सों के बीच "परमाणु संघर्ष" को रोक दिया है. इस दौरान उन्होंने न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की आलोचना करते हुए एक नए, आधुनिक समझौते की मांग पर जोर दिया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने "पाकिस्तान और भारत, ईरान और इज़राइल के साथ रूस और यूक्रेन" के बीच परमाणु युद्धों को होने से रोका है. हालांकि उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए किसी तरह की खाज जानकारी नहीं दी.
100 गुना अधिक शक्तिशाली हैं युद्धपोत
उन्होंने लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है. वे अपने पहले कार्यकाल में इसकी सेना का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया. इसमें नए और कई नवीनीकृत परमाणु हथियार शामिल हैं. उन्होंने अंतरिक्ष बल भी स्थापित किया और अब, हम अपनी सेना का अभूतपूर्व स्तर पर पुनर्निर्माण को जारी रखने वाले हैं. हम युद्धपोत भी जोड़ रहे हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समुद्र में तैनात युद्धपोतों-आयोवा, मिसौरी, अलबामा और अन्य - से 100 गुना अधिक शक्तिशाली हैं.
विश्व भर में परमाणु युद्धों को रोका
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत, ईरान और इजराइल, और रूस और यूक्रेन के बीच विश्व भर में परमाणु युद्धों को रोका है. 'न्यू स्टार्ट' (संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया एक खराब समझौता, जिसका घोर उल्लंघन हो रहा है) को आगे बढ़ाने के बजाय, हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करने के लिए कहना होगा.
न्यू स्टार्ट संधि की आलोचना की
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यू स्टार्ट संधि की आलोचना की. उन्होंने कहा," ये संयुक्त राज्य अमेरिका की खराब तरीके से किया गया समझौता" है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसका "घोर उल्लंघन" हुआ है. ट्रंप ने कहा, "न्यू स्टार्ट को आगे बढ़ाने के बजाय, हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करने के लिए कहना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके."
ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: अमेरिका के साथ सशर्त वार्ता के लिए सहमत हुआ ईरान, साथ में हमले की भी दी धमकी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us