'ईरान में सत्ता परिवर्तन ही है बेस्ट ऑप्शन', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खामेनेई को चेतावनी

Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर शुक्रवार को सख्त टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि, पिछले 47 सालों से सिर्फ बातचीत होती रही, लेकिन इस दौरान कई जानें भी गईं. यही नहीं ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को बेहतर बताया.

Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर शुक्रवार को सख्त टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि, पिछले 47 सालों से सिर्फ बातचीत होती रही, लेकिन इस दौरान कई जानें भी गईं. यही नहीं ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को बेहतर बताया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Donald Trump and Khamenei

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी Photograph: (X@WhiteHouse/File)

Trump on Iran: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की संभावनाएं अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से खामेनेई को धमकी दी. दरअसल, ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान को लेकर बेहद सख्त बयान दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान पिछले 47 सालों से सिर्फ बातचीत कर रहा है. लेकिन इस दौरान कई लोगों की जान भी गई है. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि, अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन होता है तो यह सबसे अच्छा होगा.

Advertisment

ईरान को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बात यूएस मिलिट्री बेस फोर्ट ब्रैग में सैनिकों और मीडिया से बातचीत के दौरान कही. ट्रंप ने कहा कि, 'वे (ईरान) 47 साल से बात कर रहे हैं, सिर्फ बातचीत और बातचीत. इसी बीच में हमने कई जानें खोई हैं.' इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि बातचीत के साथ-साथ अब मजबूत सैन्य शक्ति भी क्षेत्र में मौजूद है, इसके अलावा और बेड़े भी भेजे जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, अगर ईरान और अमेरिका के बीच कोई नया समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका को तैयार सैन्य शक्ति की जरूरत पड़ेगी.

US ने मध्य-पूर्व में भेजा दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत

इस बीच अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोड को मिडिल ईस्ट में भेजने का फैसला लिया है. यह युद्धपोत पहले से ही मध्य पूर्व में मौजूद यूएसएस अब्राहम लिंकन को सपोर्ट करेगा. अमेरिका के इस कदम के चलते इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य शक्ति में भारी बढ़ोतरी होगी. बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अगर परमाणु समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए स्थिति 'बहुत दर्दनाक' होगी.

ये भी पढ़ें: 'मैंने 10 महीने में रुकवाए आठ युद्ध', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही ये बात

क्या ईरान में सरकार बदलवाना चाहते हैं ट्रंप?

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि, 'यह सबसे अच्छी चीज होगी. अगर ईरान की सत्ता में बदलाव हो.' हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नया नेतृत्व किसके पास होगा, लेकिन ट्रंप का ये संकेत स्पस्ट है कि अमेरिका ईरान पर कड़ी दबाव नीति अपनाने की स्थिति में है. साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कोई डील नहीं होती है तो अमेरिका सैन्य रूप से तैयार है. राष्ट्रपति ने कहा कि बड़े युद्धपोत और अन्य जहाज भेजे जा रहे हैं, जिससे किसी भी तरह की घटना का सामना किया जा सके.

ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: खामेनेई ने तोड़ी अपनी 37 साल पुरानी परंपरा, ये अमेरिका का डर या फिर कुछ और?

Donald Trump Us Iran Tension
Advertisment