/newsnation/media/media_files/2025/06/19/khamenei-and-trump-2025-06-19-22-34-40.jpg)
US-Iran Tension: अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी 37 साल परंपरा को तोड़ दी है. 1989 में ईरान की सत्ता संभालने के बाद से लगातार खामेनेई ये काम कर रहे थे. दरअसल, पिछले 37 वर्षों से एयरफोर्स कमांडरों के साथ होने वाली सालाना मीटिंग में खामेनेई हिस्सा ले रहे थे. यहां तक कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी हुई मीटिंग में हिस्सा लिया था लेकिन इस बार आठ फरवरी को हुई बैठक में वे नहीं पहुंचे.
क्यो अहम है ये मीटिंग?
एयरफोर्स कमांडरों की मीटिंग आठ फरवरी 1979 की सालगिरह के रूप में आयोजित होती है. आठ फरवरी 1979 को एयरफोर्स के अधिकारियों के एक ग्रुप ने पहलवी राजवंश को हटाने के लिए रुहोल्लाह खुमैनी के प्रति वफादारी की कसम खाई थी. खुमैनी इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक थे और सुप्रीम लीडर भी.
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: ‘उन्हें चिंतित होना चाहिए’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर को दी चेतावनी
खामेनेई की जगह कौन पहुंचा?
पिछले चार वर्षों से ये दिन एक प्रतीकात्मक घटना बन गई, जिसमें एयरफोर्स के जवान और कमांडर हर साल आठ फरवीर को ईरानी धार्मिक नेताओं से मुलाकात करते थे. इस साल चूंकि खामेनेई मीटिंग में नहीं पहुंचे, जिस वजह से उनकी जगह सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसवी ने एयरफोर्स कमांडरों से मुलाकात की.
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की आशंका, बंकर में शिफ्ट हुए खामेनेई
अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य ताकत
खामेनेई की गैर मौजूदगी ऐसे वक्त पर हुई, जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ गया. अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है. ईरान पर अमेरिका के हमले का खतरा मंडरा रहा है. खामेनेई की गैरमौजूदगी को खतरे से बचने की कोशिश या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में व्यस्तता के रूप में देखा जा रहा है.
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका, एक्शन में आया हिजबुल्ला
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: अमेरिका ने दोस्तों के साथ मिलकर ईरान को चारों ओर से घेरा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी तैनाती
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us