/newsnation/media/media_files/2024/11/09/scDC0umTm1vcaRlu3mE9.jpg)
US-Iran Tension (ANI)
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया. उन्होंने इस सप्ताह ईरान के टॉप लीडरशिप को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर को बहुत अधिक चिंता होनी चाहिए क्योंकि दोनों देश फिर से न्यूक्लियर बातचीत की तैयारी कर रहे हैं.
ईरान ने बातचीत के लिए सहमति जताई
ट्रंप से इंटरव्यू के दौरान, अयातुल्ला अली खामेनेई, वाशिंगटन और क्षेत्रीय देशों की ओर से तेहरान में बढ़ते दबाव के बारे में बात की. ट्रंप ने कहा कि मैं कहूंगा कि उन्हें बहुत चिंता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि डिप्लोमैटिक संपर्क जारी रहने के बाद भी अमेरिकी प्रशासन ईरान के प्रति लगातार सख्त रुख अपना रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने भविष्य के मिलिट्री हमलों के खतरे को टालने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए सशर्त सहमति जताई है.
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की आशंका, बंकर में शिफ्ट हुए खामेनेई
ओमान में आज हो सकती है बातचीत
कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में बातचीत हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच मीटिंग हो सकती है. ईरानी मिलिट्री के कमांडर ने दावा किया कि देश ने घरेलू स्तर पर बनाए गए बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम को अपग्रेड कर लिया है, जिससे उनकी डिफेंस क्षमताएं मजबूत हुईं हैं.
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका, एक्शन में आया हिजबुल्ला
अमेरिका इस वजह से हुआ महंगा
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कई बार चेतावनी दी है कि ईरान जब तक अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर किसी डील के लिए सहमत नहीं होते, तब तक बुरी चीजें हो सकती हैं. ये संदेश एक अमेरिका के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और अन्य मिलिट्री संपत्तियों को मिडिल ईस्ट में भेजने से और भी अधिक मजबूत हुआ है.
ईरान-अमेरिका के तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: अमेरिका ने दोस्तों के साथ मिलकर ईरान को चारों ओर से घेरा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी तैनाती
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us