ईरान से परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका ने शुरू की जंग की तैयारी! ट्रंप ने 24 घंटे में मध्य पूर्व में भेजे 50 लड़ाकू विमान

US Iran Nuclear Talks: अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता होने के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है. इस बीच ट्रंप ने 50 और लड़ाकू विमान इस इलाके में भेजे हैं. जो उनकी परमाणु समझौता ना हो पाने की दशा में युद्ध की तैयारी माना जा रहा है.

US Iran Nuclear Talks: अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता होने के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है. इस बीच ट्रंप ने 50 और लड़ाकू विमान इस इलाके में भेजे हैं. जो उनकी परमाणु समझौता ना हो पाने की दशा में युद्ध की तैयारी माना जा रहा है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Trump and Khamenei on Nuclear talk

ईरान से परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका ने शुरू की जंग की तैयारी Photograph: (X@WhiteHouse/File)

US Iran Nuclear Talks: अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. ईरान के साथ परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका का नया बयान सामने आया है. अमेरिका ने पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान में 50 और लड़ाकू विमानों की तैनाती की है. इनमें F-22, F-35 और F-16 फाइटर जेट शामिल हैं. हालांकि इस बीच अमेरिका अधिकारियों ने ये भी कहा है कि ईरान के साथ परमाणु वार्ता में प्रगति हुई है और अगले 15 दिन में ईरान विस्तृत प्रस्ताव लेकर बातचीत के लिए वापस आएगा. उसके बाद फिर से विस्तार से बातचीत होगी.

Advertisment

परमाणु वार्ता पर क्या बोला अमेरिका और ईरान?

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि परमाणु समझौते पर प्रगति हुई है. लेकिन अभी भी कई पहलुओं पर चर्चा बाकी है. वहीं ईरान ने कहा है कि वे अगले दो हफ्तों में हमारे रुख में मौजूद कुछ कमियों को दूर करने के लिए विस्तृत प्रस्तावों के साथ वापस आएंगे. बता दें कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने मंगलवार (स्थानीय समय) को जिनेवा में ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत की.

'परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं करेगा ईरान'

बता दें कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हाई लेवर परमाणु वार्ता जारी है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति ने दोटूक शब्दों में कहा दिया है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं करेगा. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने मंगलवार को जिनेवा में हुई ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत में उन्होंने ईरान को परमाणु समझौते पर अगले राउंड की बातचीत में समझदारी से काम लेने की सलाह दी है. साथ ही उन्होंने ईरान को पिछले साल 2 जून को B-2 बॉम्बर हमले की भी याद दिलाई.

खामेनेई ने दी परमाणु हमले की धमकी

उधर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि सबसे शक्तिशाली सेना भी बुरी तरह खत्म हो सकती है. खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई भड़काऊ पोस्ट किए. जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बार-बार किए जाने वाले दावों को चुनौती दी और कहा कि अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि उनके पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली आर्मी है, लेकिन दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री फोर्स भी भी कभी-कभी इतना शक्तिशाली हमला हो सकता है कि वे उठ तक नहीं सकते.

ये भी पढ़ें: 'ईरान में सत्ता परिवर्तन ही है बेस्ट ऑप्शन', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खामेनेई को चेतावनी

बेनतीजा रही दूसरे दौर की परमाणु वार्ता

बता दें मंगलवार को ईरान और अमेरिका के बीच जिनेवा में दूसरे दौर की परमाणु वार्ता हुई, लेकिन इसमें भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देशों में संभावित समझौते के सिद्धांतों को फ्रेम करने और एक बार फिर बातचीत पर सहमति बनी है. वहीं अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस ने कहा कि अमेरिका युद्ध रोकने की अपनी शर्त पर कायम है, लेकिन ये ईरान परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को रोकने और बैलिस्टिक मिसाइलों की सीमा को दो हजार किमी तक सीमित करने की है. इस बीच ट्रंप प्रशासन ने मध्य पूर्व में करीब 50 और फाइटर जेट की तैनाती की है. यही नहीं अमेरिका ने हवा में ही ईंधन भरने वाले विमानों को भी अरब सागर में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: 'समझौता नहीं किया तो भुगतना पड़ेगा अंजाम', जिनेवा में आज होने वाली परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Donald Trump Us Iran Tension
Advertisment