/newsnation/media/media_files/2026/02/05/trump-assassination-2026-02-05-07-05-25.jpg)
ट्रंप पर हमला करने वाले को आजीवन कारावास की सजा Photograph: (X@WhiteHouse/File Photo)
US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में कोर्ट ने हमलावर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अमेरिकी कोर्ट ने बुधवार को रयान राउथ को सजा का एलान किया. उसने 2024 में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से करीब दो महीने पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की और उनपर हमला किया था.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राउथ ने फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में झाड़ियों छिपकर एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल से राष्ट्रपति ट्रंप पर हमला किया था.
सितंबर 2024 में हुआ था ट्रंप पर हमला
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 15 सितंबर, 2024 को वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे, उससे कुछ सौ गज की दूरी पर सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने हमलावर को झाड़ियों में छिपा हुआ देखा. हालांकि रयान राउथ घटनास्थल से भागने में सफल रहा, लेकिन वह झाड़ियों में एक असॉल्ट राइफल छोड़ गया. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. रयान राउथ को फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एलीन कैनन ने सजा सुनाई.
फोर्ट पियर्स में जिला न्यायाधीश ने सुनाई सजा
रयान राउथ को फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एलीन कैनन ने सजा सुनाई. सजा का एलान करते हुए जस्टिस कैनन ने कहा, "मेरे लिए यह स्पष्ट है कि आपने एक मानव जीवन को खत्म करने की सोची-समझी, सुनियोजित साजिश रची." 59 वर्षीय आरोपी राउथ को सितंबर 2025 में जूरी द्वारा पांच आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिनमें हत्या का प्रयास भी शामिल था.
रयान राउथ ने खुद लड़ा अपना केस
रयान राउथ ने औपचारिक कानूनी प्रशिक्षण न होने के बावजूद मुकदमे के दौरान खुद ही अपना बचाव किया था. सुनवाई में दिए गए अपने जोशीले भाषण में, रयान राउथ ने मामले के किसी भी तथ्य पर बात नहीं की, बल्कि विदेशी युद्धों और विदेशों में राजनीतिक कैदियों के साथ अदला-बदली की अपनी इच्छा पर ध्यान केंद्रित किया. सुनवाई के दौरान, अभियोजक ने कहा कि राउथ के अपराधों का उद्देश्य "अमेरिकी लोकतंत्र को उखाड़ फेंकना" था. उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि वे यह संदेश दें कि देश में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है.
ये भी पढ़ें: पेरिस में होने वाली G-7 बैठक में शामिल नहीं होंगे ट्रंप, अमेरिका ने ठुकराया फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का प्रस्ताव
राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फैसले का स्वागत
राष्ट्रपति ट्रंप ने कोर्ट के इस फैसला का स्वागत किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "यह एक दुष्ट व्यक्ति था, जिसकी मंशा बुरी थी, और उन्होंने उसे पकड़ लिया."
ये भी पढ़ें: Explainer: अमेरिका-भारत ट्रेड डील, 'मेक इन इंडिया' को मिला जोरदार बूस्ट या ट्रंप का स्मार्ट मूव; क्या है पूरी कहानी?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us