/newsnation/media/media_files/2026/02/10/us-bangladesh-trade-deal-2026-02-10-07-09-27.jpg)
अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ट्रेड डील Photograph: (X@WhiteHouse/Social Media)
US-Bangladesh Trade Deal: भारत के बाद अब अमेरिका और बांग्लादेश के बीच नया व्यापार समझौता हो गया है. जिसके तहत अमेरिका ने बांग्लादेश के उत्पादों पर भी टैरिफ में कटौती का एलान किया है. दोनों देशों के बीच हुई नई ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने बांग्लादेशी सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती की है. अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है.
इसके साथ ही ट्रेड डील के तहत अमेरिकी कच्चे माल से बने कुछ कपड़ा और परिधान उत्पादों को अमेरिका ने ड्यूटी-फ्री एंट्री देने पर भी सहमति बनी है. बता दें कि अमेरिका ने पहले बांग्लादेशी उत्पादों पर 37 फीसदी टैरिफ लगाया था. हालांकि इसे पिछले साल अगस्त में ही 20 प्रतिशत किया गया था. नए ट्रेड एग्रीमेट के बाद इसमें एक प्रतिशत की कटौती की गई है और अब ये 19 प्रतिशत कर दिया गया है.
ट्रेड डील के लेकर क्या बोले मोहम्मद यूनुस?
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रुखम सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि अमेरिकी कच्चे माल से बने कुछ बांग्लादेशी कपड़ा और परिधान उत्पादों पर शून्य टैरिफ लगाया जाएगा. यानी इन उत्पादों को बिना टैरिफ के अमेरिका बाजार में प्रवेश मिलेगा. बता दें कि दोनों देशों के बीच ये ट्रेड डील करीब 9 महीने तक चली बातचीत के बाद हुई है.
अमेरिका ने पिछले साल बांग्लादेश पर लगाया था टैरिफ
बता दें कि अमेरिका ने पिछले साल अप्रैल में बांग्लादेशी उत्पादों के निर्यात पर 37 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन अगस्त में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद इसे घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया था. लेकिन अब नए समझौते के तहत अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर टैरिफ को एक प्रतिशत और घटा दिया. जिसके बाद ये 19 प्रतिशत हो गया है.
ये भी पढ़ें: Who is Jeff D'Onofrio: कौन हैं जेफ डीओनोफ्रियो? जो बने द वॉशिंगटन पोस्ट के नए CEO
मोहम्मद यूनुस ने इस समझौते को रोजगार बचाने और वैश्विक कपड़ा आपूर्ति श्रृंखला में बांग्लादेश की स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि, समझौते पर बांग्लादेश की ओर से वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने साइन किए हैं. वहीं अमेरिका की ओर से ट्रेड प्रतिनिधि एंबेसडर जैमीसन ग्रीर ने दस्तखत किए है. वहीं व्हाइट हाउस ने भी दोनों देशों के बीच हुए नए व्यापार समझौती की पुष्टि की है.
ये भी पढ़ें: Explainer: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता...क्या यह अर्थव्यवस्था की नई दिशा है या किसानों के लिए खतरा?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us