/newsnation/media/media_files/2026/02/08/washington-post-new-ceo-2026-02-08-14-01-06.jpg)
Who is Jeff D'Onofrio: अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने जेफ डीओनोफ्रियो को अपना नया कार्यवाहक पब्लिशर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. रविवार (8 फरवरी) को अखबार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस निर्णय की जानकारी दी. यह तब हुआ है जब पिछले दिनों वॉशिंगटन पोस्ट के सीईओ विल लुईस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लुईस का इस्तीफा उसी घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें अखबार ने कर्मचारियों की संख्या में लगभग एक-तिहाई कटौती करने की बात कही थी. इन छंटनियों का असर अखबार की खेल और अंतरराष्ट्रीय खबरों की कवरेज पर भी पड़ा है. इसके विरोध में वॉशिंगटन डीसी के पोस्ट मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों और समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया था. कई पत्रकारों और पूर्व संपादकों ने इस बड़े ऐतिहासिक अखबार में भारी कटौती की आलोचना की. BBC की रिपोर्ट के अनुसार, विल लुईस ने कर्मचारियों से कहा था कि अब इस समय उनके लिए सही पल है कि वे अपना पद छोड़ दें और अखबार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कठिन निर्णय लिए गए हैं.
जेफ डीओनोफ्रियो कौन हैं?
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, जेफ डीओनोफ्रियो एक अनुभवी डिजिटल मीडिया अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर में CEO, CFO और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जैसे उच्च पदों पर काम किया है. उन्हें लाइव स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, समाचार मीडिया, विज्ञापन और ई-कॉमर्स के क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है.
The Washington Post is announcing Jeff D’Onofrio as its acting Publisher and CEO, effective immediately. pic.twitter.com/38eGFkSXjL
— Washington Post Communications (@WashPostComms) February 7, 2026
डीओनोफ्रियो टम्बलर, गूगल, याहू, मेजर लीग बेसबॉल और अर्न्स्ट एंड यंग जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं. वे टम्बलर के CEO 2017 से 2022 तक रहे, जहां उन्होंने मंच पर वयस्क सामग्री पर प्रतिबंध लगाया, जिससे उपयोगकर्ताओं की संख्या में गिरावट आई और बाद में टम्बलर को 2019 में वर्डप्रेस की कंपनी ऑटोमैटिक को बेच दिया गया. डीओनोफ्रियो जून 2025 में द वॉशिंगटन पोस्ट से जुड़े थे और तब वे चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) के रूप में कार्यरत थे. अब कार्यवाहक CEO के रूप में उन्हें अखबार को आर्थिक और संपादकीय दोनों चुनौतियों से निकालना है और इसे मजबूती से आगे ले जाना है.
यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन पोस्ट ने एक-तिहाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us