पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में TTP का बड़ा हमला, फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट को बनाया निशाना, 16 जवानों की मौत

Pakistan Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर से टीटीपी ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट को निशाना बनाया है.

Pakistan Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर से टीटीपी ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट को निशाना बनाया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
khyber pakhtunkhwa attack

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में TTP का बड़ा हमला Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो)

Pakistan Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर से बड़े हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने अफगानिस्तान से सटे बाजौर जिले में बीती रात फ्रंटियर कॉर्प्स पोस्ट को निशाना बनाया. जो पाकिस्तान का अर्धसैनिक बल है. जानकारी के मुताबिक, ये हमला सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे किया गया. टीटीपी ने दावा किया है कि उसने इस दौरान 6 अल-फारूक मिसाइलें दागी.

Advertisment

हमले में मलंग पोस्ट बुरी तरह से तबाह

स्थानीय सूत्रों की मानें तो टीटीपी के इस हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स की मलंग पोस्ट पूरी तरह से तबाह हो गई है. जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 14 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं आठ जवानों को मलबे से बाहर निकाला गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है.

हमले में दो बच्चों की भी गई जान

जानकारी के मुताबिक, टीटीपी की ओर से दागी गई मिसाइलों में एक मिसाइल एक घर के ऊपर गिर गई. जिससे दो बच्चों की मौत हो गई. इस हमले में आसपास के कई मकानों को भी नुकसान हुआ है. हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया और राहत बचाव अभियान शुरू किया. वहीं टीटीपी ने दावा किया है कि उसने खुद तैयार की गई अल-फारूक मिसाइलों का इस हमले में इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही उसने इस हमले में 40 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

तालिबान की वापसी के बाद सक्रिया हुआ टीटीपी

बता दें कि अफगानिस्तान में अगस्त 2021 में तालिबान की वापसी हुई. उसके बाद से ही पाकिस्तान में टीटीपी फिर से सक्रिया हुआ और उसने अपनी गतिविधियां बढ़ा दीं. टीटीपी पहले ड्रोन हमलों और आत्मघाती हमलों से सुरक्षा बलों को निशाना बनाता था, लेकिन अब उसने सैन्य ठिकानों पर कथित तौर पर स्वनिर्मित मिसाइलें दागना शुरू कर दी हैं. जिसके चलते पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हमला, 7 पुलिसकर्मियों की मौत, मारे गए 6 आतंकी

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए टीटीपी ने कहा कि, उसने बाजौर में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स की मलंग पोस्ट पर छह मिसाइलें दागीं. इसके साथ ही टीटीपी ने एक वीडियो जारी करने का भी दावा किया. हालांकि इस हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जबकि सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच में जुट गई हैं. 

ये भी पढ़ें: अफगारिस्तान के हमले से पाकिस्तान बौखलाया, कंधार में जमकर बम गिराए, TTP के ठिकानों को निशाना बनाया

Pakistan attack TTP
Advertisment