ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर किए हस्ताक्षर, बोले- 'ये मेरे लिए सम्मान की बात'

US Tariffs: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनियाभर के देशों पर टैरिफ 'बम' फोड़ दिया और 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया. ट्रंप ने कहा टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए सम्मान की बात है.

US Tariffs: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनियाभर के देशों पर टैरिफ 'बम' फोड़ दिया और 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया. ट्रंप ने कहा टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए सम्मान की बात है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Donald Trump 21 Feb 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X@WhiteHouse)

US Tariffs: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के 'फटकार' के बाद अब दुनियाभर के देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. जिसे उन्होंने अपने लिए सम्मान की बात बताया है. ट्रंप ने 10 फीसदी टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है.

Advertisment

वैश्विक टैरिफ लगाने वाले बिल पर हस्ताक्षर करने के बाद क्या बोले ट्रंप?

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत उन्होंने दूसरे देशों से आने वाले सामानों पर 10% का 'ग्लोबल टैरिफ' लगाने का एलान किया. ट्रंप ने ये कदम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए कई टैरिफ को रद्द करने के तुरंत बाद उठाया. जिससे राष्ट्रपति ट्रंप अपने व्यापारिक एजेंडे को सुरक्षित रख सकें.

उसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ओवल ऑफिस से सभी देशों पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है, जो लगभग तुरंत प्रभावी हो जाएगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"

ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत पर होगा असर? कितना होगा फायदा

'टैरिफ प्रणाली के खिलाफ मतदान करने वालों को आनी चाहिए शर्म'

इसके बाद ट्रंप ने एक और पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उन सदस्यों के पर अपना गुस्सा निकाला. जिन्होंने ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ मतदान किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, "सुप्रीम कोर्ट के जिन सदस्यों ने हमारे स्वीकार्य और उचित टैरिफ प्रणाली के खिलाफ मतदान किया, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. उनका फैसला हास्यास्पद था, लेकिन अब समायोजन प्रक्रिया शुरू होती है, और हम पहले से भी अधिक धन प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे!"

ये भी पढ़ें: US: डोनाल्ड ट्रंप बोले- मेरे कहने पर भारत ने रूस से कम किया तेल आयात, फिर लिया OP. सिंदूर रोकने का क्रेडिट

Donald Trump US Tariff
Advertisment