अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर एक सनसनीखेज दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर भारत ने रूस के साथ अपने ऊर्जा और व्यापारिक संबंधों को काफी हद तक कम कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि ये कदम रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की रणनीति का हिस्सा है.
रूस से दूरी और शांति की पहल
ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ मेरे संबंध बहुत शानदार है. भारत रूस से तेल ले रहा था लेकिन मेरे अनुरोध करने पर उन्होंने रूस के साथ अपने संबंधों को काफी हद तक कम कर दिया है. हम रूस-यूक्रेन को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि युद्ध की वजह से हर महीने करीब 25 हजार लोग मारे जा रहे हैं. ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी गहरी दोस्ती ने वैश्विक कूटनीति में अहम भूमिका निभाई है. भारत का ये फैसला शांति स्थापित करने की दिशा में बहुत बड़ा बदलाव है.
बता दें, अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार भारत-रूस और तेल आयात पर दावे किए हैं लेकिन भारत सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया निराशाजनक, कहा- अब सभी देशों पर लगाएंगे 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ
भारत-पाकिस्तान युद्ध 200% टैरिफ की धमकी से रोका
ट्रंप ने एक बार फिर से दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच एक संभावित युद्ध को आर्थिक दबाव के जरिए रोका है. उन्होंने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच का युद्ध रोका है. मैंने उनसे साफ कह दिया था कि अगर आप लड़ना चाह रहे हैं तो ठीक है लेकिन आप फिर अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे. दोनों देशों पर मैं 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा. ट्रंप का दावा है कि इस धमकी के बाद दोनों देशों ने उनसे संपर्क किया और शांति स्थापित करने की पुष्टि की है.
राजस्व के लिए ही नहीं हो रहा टैरिफ का इस्तेमाल
ट्रंप ने साफ किया कि उनकी 'अमेरिका फर्स्ट' नीति और टैरिफ का इस्तेमाल सिर्फ राजस्व के लिए ही नहीं है, बल्कि दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए भी हो रहा है. पीएम मोदी की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत अब अमेरिका के साथ व्यापारिक रूप से और मजबूती से जुड़ रहा है.
अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- भारत समेत कई देशों को मिल सकती है राहत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पलटा ट्रंप का टैरिफ प्लान
US: डोनाल्ड ट्रंप बोले- मेरे कहने पर भारत ने रूस से कम किया तेल आयात, फिर लिया OP. सिंदूर रोकने का क्रेडिट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके अनुरोध पर ही भारत ने रूस से कम तेल खरीदना कम कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि भारत का ये कदम वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए अहम है.

Donald Trump: (File)