/newsnation/media/media_files/2025/11/29/trump-2025-11-29-22-25-55.jpg)
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (ANI)
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि वे कोर्ट के निर्णय से निराश हैं. उन्होंने कुछ जजों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोर्ट के कुछ सदस्यों पर शर्म आती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद टैरिफ को लेकर अपनी नई रणनीति बनाएंगे. वह अब संघीय कानून की दूसरी धाराओं का इस्तेमाल करेंगे, जिनसे उन्हें टैरिफ लगाने का ज्यादा स्पष्ट अधिकार मिलता है.'
अदालत का फैसला गलत
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'कोर्ट का फैसला गलत है. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हमारे पास बहुत मजबूत विकल्प हैं.” उनका कहना है कि वे जिन नए प्रावधानों का सहारा लेने जा रहे हैं, वे कानूनी रूप से अधिक मजबूत हैं, हालांकि उनकी प्रक्रिया पहले से ज्यादा जटिल और औपचारिक होगी.
चुनेंगे दूसरा रास्ता
उन्होंने माना कि वैकल्पिक रास्ता अपनाने में ज्यादा समय लगेगा. ट्रंप ने कहा, “यह थोड़ा लंबा प्रोसेस है. मेरा पहला प्रयास चीजों को आसान और सीधा रखने का था, लेकिन हमें ऐसा करने नहीं दिया गया.” यानि पहले उन्होंने टैरिफ लागू करने के लिए एक सरल कानूनी रास्ता चुना था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब वे अधिक विस्तृत और तकनीकी प्रक्रिया के जरिए वही लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करेंगे.
ट्रंप बढ़ाएंगे 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ
फैसले के बाद ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने यह भी कहा कि वे जल्द ही एक नया आदेश साइन करेंगे, जिसमें सेक्शन 122 के तहत 10% का वैश्विक टैरिफ लगाने की बात है. इसके अलावा, सेक्शन 301 और अन्य प्रावधानों के तहत भी जांच शुरू की जाएगी. ट्रंप ने कहा कि अगर कोर्ट ने एक रास्ता बंद किया है, तो उनके पास और भी विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने दावा किया कि नए उपायों से अमेरिका को ज्यादा राजस्व मिलेगा और देश आर्थिक रूप से और मजबूत बनेगा.
फिलहाल, ट्रंप का साफ संदेश है कि कोर्ट के फैसले के बावजूद वे टैरिफ नीति से पीछे नहीं हटेंगे. उनका मानना है कि नए कानूनी विकल्पों के जरिए वे अमेरिकी व्यापार हितों की रक्षा कर पाएंगे, भले ही इसमें ज्यादा समय और प्रशासनिक प्रक्रिया क्यों न लगे.
यह भी पढ़ें: भारत समेत कई देशों को मिल सकती है राहत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पलटा ट्रंप का टैरिफ प्लान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us