/newsnation/media/media_files/2026/02/02/trump-on-iran-warning-2026-02-02-07-33-20.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और खामेनेई Photograph: (X@WhiteHouse/File)
US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है, लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से उम्मीद जताई है कि ईरान समझौता करने के लिए तैयार हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान वाशिंगटन के साथ समझौता कर लेगा. बता दें कि ट्रंप का ये बयान ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका की ओर से शुरू किया गया कोई भी संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध के रूप में बदल जाएगा. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है कि अगर समझौता नहीं होता है, तो यह साफ हो जाएगा कि खामेनेई की चेतावनी सही थी या नहीं.
ट्रंप ने कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देने की कही बात
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, अमेरिका ने क्षेत्र में अहम सैन्य हथियार तैनात कर दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच वह कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली जहाज हैं जो वहां बहुत करीब तैनात हैं. ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि कुछ दिनों में हम समझौता कर लेंगे.
पहले भी जताई थी ट्रंप ने बातचीत की उम्मीद
उन्होंने आगे कहा कि, अगर समझौता नहीं होता है, तो हमें पता चल जाएगा कि वह सही थे या नहीं. बता दें कि इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने एयर फोर्स वन में सवार होकर कहा था कि अमेरिका ने ईरान के निकट क्षेत्र में बहुत शक्तिशाली नौसैनिक हथियार तैनात किए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से एक अच्छा और स्वीकार्य परिणाम निकलेगा.
ये भी पढ़ें: बजट के बीच प्रेसिडेंट ट्रंप का बड़ा 'खेल', सस्ता तेल खरीदने को लेकर इंडिया को दिखाया रास्ता
खामेनेई ने दी थी अमेरिका को चेतावनी
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की ये टिप्पणियां ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के एक्स पर किए गए एक पोस्ट के बाद आई हैं. जिनमें उन्होंने कहा था कि, वाशिंगटन को यह समझना चाहिए कि कोई भी युद्ध सीमित नहीं रहेगा. खामेनेई ने कहा कि, अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा. ईरान युद्धपोतों या विमानों से जुड़ी धमकियों से नहीं डरेगा. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी कभी-कभी युद्ध की बात करते हैं. कहते हैं कि हम युद्धपोतों और विमानों के साथ आएंगे, यह कोई नई बात नहीं है. खामेनेई ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ऐसी बातों से प्रभावित नहीं होता. उन्हें ऐसी बातों से ईरान को डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: अमेरिका का ईरान पर बड़ा एक्शन, गृह मंत्री समेत कई अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध, प्रदर्शनों को कुचलने का आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us