'PM मोदी एक शानदार नेता और मेरे मित्र', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस में भारत के साथ अच्छी ट्रेड डील की कही बात

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ धमकियों के बीच एक बार फिर से भारत के साथ अच्छा समझौता करने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को शानदार नेता और अपना मित्र बताया.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ धमकियों के बीच एक बार फिर से भारत के साथ अच्छा समझौता करने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को शानदार नेता और अपना मित्र बताया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Trump on PM Modi

ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ Photograph: (X/@narendramodi)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ धमकियों के बीच एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफ की.  साथ ही उन्होंने भारत के साथ एक अच्छी ट्रेड डील की बात कही. दरअसस, स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी एक शानदार नेता और मेरे मित्र हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ एक अच्छा व्यापार समझौता करने का भी विश्वास व्यक्त किया.

Advertisment

दोवास में क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में शामिल होने पहुंचे ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं. वे एक शानदार व्यक्ति और मेरे मित्र हैं. हम एक अच्छा समझौता करेंगे." बता दें कि अमेरिका को भारतीय निर्यात पर टैरिफ में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुए लगभग पांच महीने हो चुके हैं. इस टैरिफ में आधे को ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर 'जुर्माना' बताया था. इसी को देखते हुए अब ये अनिश्चितता बनी हुई है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता कब होगा, या होगा भी या नहीं. जिससे भारतीय उत्पादों पर लगे टैरिफ में राहत मिल सके.

भारत-अमेरिका के बीच पिछले साल शुरू हुई थी व्यापार वार्ता

बता दें कि भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच व्यापार वार्ता इस टैरिफ के लागू होने से पहले से ही चल रही है. बीते साल फरवरी में वार्ता को हरी झंडी मिलने के बाद पिछले साल मार्च-अप्रैल में औपचारिक बातचीत शुरू हुई थी. हालांकि पिछले कुछ दिनों में ट्रंप और उनके प्रशासन के कुछ प्रमुख अधिकारियों के बयान से ये रहस्य और गहरा गया कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील का अब क्या होगा.

भारत पर 500 फीसदी टैरिफ की दी थी धमकी

ट्रंप के प्रमुख सहयोगियों में से एक, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को "फोन न करने" के कारण विफल हो गया. एक अन्य सहयोगी ने हाल ही में दावा किया कि ट्रंप ने एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दे दी है जिससे भारत पर टैरिफ 500  प्रतिशत तक बढ़ सकता है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ मित्रता का दावा करने के बावजूद, ये संकेत ट्रंप के अमेरिका-भारत संबंधों के भविष्य के प्रति नजरिए को दर्शाते हैं.

ये भी पढ़ें: Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भड़के मैक्रों, कहा- हम भी करेंगे जवाबी कार्रवाई करने में हिचकेंगे नहीं

भारत किया था लटनिक के दावे को खारिज

हालांकि भारत ने लटनिक के दावों को तुरंत खारिज कर दिया. भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा हाल ही में यह कहने के बाद उम्मीद फिर से जगी है कि अमेरिका भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है और व्यापार वार्ता जारी है. बता दें कि ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में संकेत दिया कि उनका प्रशासन भारत पर टैरिफ और बढ़ा सकता है. एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अच्छा इंसान बताया और कहा कि, 'भारत मुझे खुश करना चाहता था. मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं, और उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं. इसलिए मुझे खुश करना ज़रूरी था. हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं.'

ये भी पढ़ें: Board of Peace: डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड में पीस में शामिल होने के लिए इन आठ मुस्लिम देशों ने जताई सहमति, पीएम मोदी को भी मिला है न्योता

PM modi Donald Trump
Advertisment