/newsnation/media/media_files/2025/11/18/noor-khan-airbase-2025-11-18-14-45-55.jpg)
6 महीने बाद भी नूर खान एयरबेस की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान Photograph: (Social Media)
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह महीने पहले पाकिस्तान को मिले जख्म अभी भी भरे नहीं है. जिनका इलाज अभी चल रहा है. दरअसल, पाकिस्तान अभी भी नूर खान एयरबेस की मरम्मत में लगा हुआ है. ये वहीं एयरबेस है जो छह महीने पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना के हमलों में तबाह हो गया था.
नई सैटेलाइट तस्वीरों में इस बारे में पता चला है कि पाकिस्तान अब भी नूर खान एयरबेस की मरम्मत में लगा हुआ है. इस बारे में OSINT विश्लेषक डेमियन साइमन ने जानकारी दी है. बता दें कि साइमन ही वह शोधकर्ता हैं जिन्होंने अपनी पहली रिपोर्ट में भी नूर खान एयरबेस के तबाह होने की तस्वीरें जारी की थी. उन्होंने अपनी रिपोट्र में बताया था कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु हथियार भंडारण स्थल हिलोर को निशाना बनाया था.
उपग्रह तस्वीरों से हुआ खुलासा
साइमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें पता चला है कि पाकिस्तान ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर एक नई सुविधा पर काम शुरू कर दिया है. ये सुविधआ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के लक्षित स्थानों में से एक थी. बता दें कि साइमन ने 16 नवंबर को ये पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, "ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने नूर खान एयरबेस पर एक नई सुविधा का निर्माण किया है, उसी स्थान पर जिसे भारत ने मई 2025 के युद्ध के दौरान निशाना बनाया था."
Imagery over the past few months reveals the hangar targeted by India at Jacobabad Airbase, Pakistan during the May 2025 conflict, has had its roof taken apart in stages likely as internal damage checks continue before the structure is repaired pic.twitter.com/DNmgKnmEEv
— Damien Symon (@detresfa_) November 15, 2025
जैकोबाबाद एयरबेस पर भी चल रहा मरम्मत का काम
इसके साथ ही सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि उत्तरी सिंध के जैकोबाबाद एयरबेस पर भी पाकिस्तान मरम्मत का काम कर रहा है. यहां भी भारतीय सेना ने हमला किया था. इस दौरान भारतीय बलों ने एयरबेस के हैंगर को निशाना बनाया था. फिलहाल यहां भी मरम्मत का काम चल रहा है और उसकी छत को अलग-अलग चरणों में तोड़ा जा रहा है. इसके साथ ही साइमन ने दावा किया है कि पूर्ण पुनर्निर्माण शुरू होने से पहले आंतरिक क्षति का आकलन करने के लिए पाकिस्तान ने ऐसा किया गया होगा.
Pakistan appears to have constructed a new facility at Nur Khan Airbase, at the location India targeted during its May 2025 conflict pic.twitter.com/eG8FT3a1Qu
— Damien Symon (@detresfa_) November 16, 2025
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते शनिवार को लिखा कि, "पिछले कुछ महीनों की तस्वीरों से पता चलता है कि मई 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के जैकोबाबाद एयरबेस पर भारत की ओर से निशाना बनाए गए हैंगर की छत को चरणों में तोड़ा गया है. ऐसा लगता है कि संरचना की मरम्मत से पहले आंतरिक क्षति की जांच की गई हो."
बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को पहलगाम के बेसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी. उसके बाद भारत ने 7-8 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. जिससे पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत पर हमला करने की गुस्ताखी कर दी. जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. जिसमें उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था. जिसमें कई एयरबेस भी शामिल थे.
ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Threats: दिल्ली में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच शुरू
ये भी पढ़ें: Naxalite Madvi Hidma Killed: बड़ी सफलता, खूंखार नक्सली कमांडर माडवी हिडमा मुठभेड़ में हुआ ढेर, एक करोड़ का था इनामी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us