Delhi Bomb Threats: दिल्ली में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच शुरू

Delhi Bomb Threats: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद राजधानी हाई अलर्ट पर है. इस बीच मंगलवार को दिल्ली के कई कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया.

Delhi Bomb Threats: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद राजधानी हाई अलर्ट पर है. इस बीच मंगलवार को दिल्ली के कई कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Delhi Bomb threats 2

दिल्ली के कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी Photograph: (ANI)

Delhi Bomb Threats: दिल्ली में एक बार फिर से कोर्ट और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट, साकेत कोर्ट के अलावा कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली ही. जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें सीआरपीएफ के दो स्कूल भी शामिल हैं. इनके अलावा द्वारका, प्रशांत विहार के स्कूलों को भी बम की धमकी मिली है. ये धमकी जैश-ए-मोहम्मद की ओर से ईमेल के जरिए दी गई है. फिलहाल सभी स्कूलों और कोर्ट में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सीआरपीएफ के दोनों स्कूलों में भी जांच की गई. जहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है.

Advertisment

इन स्कूल और कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (18 नवंबर) को दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार में स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई. इसके बाद साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में भी बम से उड़ाने की धमकी का संदेश भेजा गया. बम की धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी. हालांकि इस दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई. सूत्रों की मानें तो यह आतंकी संगठन ईमेल जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया. ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी.

दिल्ली में फिर से मिला हड़कंप

बता दें कि बीते सोमवार (10 नवंबर) को लाल किले के पास कार में हुए धमाके बाद राजधानी दिल्ली में इनदिनों भारी सुरक्षा है. जांच एजेंसियां देशभर में लगातार छापेमारी कर रही हैं. इस बीच मंगलवार को दिल्ली में फिर से हड़कंप मच गया. जब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से दिल्ली के कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली.

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. लेकिन जांच में कहीं से भी कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया. इसके बाद सभी कोर्ट में भी तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि इससे पहले ही साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. लेकिन यहां से भी कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई.

Advertisment