'जासूस' के तौर पर पाकिस्तान में पेश किए जा रहे हैं 8 भारतीय अफसर
भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद खराब हो चले कूटनीतिक रिश्ते लगातार बदतर होते जा रहे हैं।
नई दिल्ली:
भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद खराब हो चले कूटनीतिक रिश्ते लगातार बदतर होते जा रहे हैं। बुधवार सुबह से भारत के उच्चायोग में कार्यरत आठ अधिकारियों के बारे में खबरें चलाई जा रही थीं। बाद में इन सभी अफसरों के नाम को पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय दूतावास में कार्यरत भारतीय जासूस के तौर सार्वजनिक कर दिया।
पाकिस्तानी मीडिया में लीक हुई खबरों में 8 भारतीय अधिकारियों को अंडरकवर ऑपरेटिव के तौर पर पेश किया जा रहा है। मीडिया में लीक हुए कवर में भारतीय खुफिया एजेंट के तौर पर पेश किए जा रहे ऑफिसर के नाम राजेश कुमार अग्निहोत्री (कमर्शियल काउंसलर), बलबीर सिंह (प्रेस और कल्चर सेक्रेट्ररी), अनुराग सिंह (प्रथम सेक्रेट्री, कमर्शियल), अमरदीप सिंह भट्टी (वीजा अटैची), धर्मेन्द्र, विजय कुमार वर्मा, वाधवन नंदा कुमार (वीज़ा अस्सिटेंट) और जयबालन सेनथिल हैं।
पाकिस्तानी मीडिया भारतीय अधिकारियों को रॉ के एजेंट के तौर पर दिखाया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया में लीक जानकारी के अनुसार इन भारतीय एजेंट को किसी ना किसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया है। जिसमें पाकिस्तान-चीन इकोनॉमिक कॉरिडोर की जानकारी आदि शामिल है। साथ ही इन पर पाकिस्तान की आतंरिक तंत्र में घुसपैठ करते व जानकारी लीक करने के आरोप लगाये जा रहे हैं।
इससे पहले भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से इन आठ अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला लिया। क्योंकि पाकिस्तान ने उनके नाम सार्वजनिक कर दिए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?