तंजानिया भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, कम से कम 155 लोगों की मौत

Tanzania Floods: अफ्रीकी देश तंजानिया में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है. जिसमें कम से कम 155 लोगों की जान चली गई है. जबकि तमाम लोग घायल हुए हैं.

Tanzania Floods: अफ्रीकी देश तंजानिया में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है. जिसमें कम से कम 155 लोगों की जान चली गई है. जबकि तमाम लोग घायल हुए हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Tanzania Floods

Tanzania Floods( Photo Credit : Social Media)

Tanzania Floods: देश के ज्यादातर हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं अफ्रीकी देश तंजानिया में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है. बाढ़ ने ऐसा तबाही मचाई कि कम से कम 155 लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तो तंजानिया की संसद में प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने अपना संबोधिन दिया. जिसमें उन्होंने देश के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा का अल नीनो जलवायु पैटर्न ने बारिश के मौसम को और बदतर बना दिया. जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ आई गई. जिसमें सड़कें, पुल और रेलमार्ग नष्ट हो गए हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक 54.47 प्रतिशत मतदान, जानें अन्य राज्यों में कितने फीसदी हुई वोटिंग

पीएम ने प्रकृति से छेड़छाड़ को बताया जिम्मेदार

पीएम मजालिवा ने कहा कि, देश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, बाढ़ और भूस्खलन के साथ भारी अल नीनो बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने बारिश के विनाशकारी प्रभावों के लिए "काटकर जलाओ" कृषि, अनियंत्रित पशुधन चराई और वनों की कटाई जैसे अस्थिर कृषि तरीकों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि वनों की अत्यधिक कटाई के चलते और कृषि तरीकों की अस्तिरता के चलते देश में बारिश के चलते बाढ़ ने घातक रूप ले लिया.

ये भी पढ़ें: मतदान का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग, वो सबकुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है

बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित

प्रधान मंत्री ने कहा कि बारिश से 51,000 घर और 200,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाएं बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रही थीं क्योंकि बाढ़ से घिरे स्कूल बंद कर दिए गए थे. तंजानिया में बाढ़ और बारिश के कारण 226 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, जबकि पूर्वी अफ्रीका में भारी बारिश जारी है.

क्या है अल नीनो?

बता दें कि अल नीनो एक प्राकृतिक रूप से होने वाली मौसमी घटना है जो आमतौर पर बढ़ते वैश्विक तापमान, सूखे और भारी वर्षा से जुड़ी होती है. वर्तमान बरसात के मौसम के दौरान पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में सामान्य से अधिक भारी बारिश हुई है, साथ ही पड़ोसी बुरुंडी और केन्या में बाढ़ आने की खबर है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: EVM-VVPAT की याचिकाएं खारिज होने पर पीएम मोदी बोले- विपक्ष के चेहरे पर करारा तमाचा

world news in hindi International News Tanzania Floods Tanzania flood Tanzania Rain Heavy Rain in Tanzania
      
Advertisment