logo-image

ISIS का खात्मा नजदीक, अलेप्पो से सटे इलाके को सेना ने मुक्त कराया

सुरक्षाबल अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए भीषण लड़ाई कर रहे हैं। सेना से संबंधित एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

Updated on: 07 Dec 2016, 07:16 PM

नई दिल्ली:

सीरिया में खतरनाक आतंकी संगठन ISIS का खात्मा अब बेहद नजदीक है क्योंकि सुरक्षा बलों ने उत्तरी शहर अलेप्पो से सटे एक महत्वपूर्ण इलाके को आतंकियों के चंगुल से पूरी तरह आजाद करा लिया है।

सुरक्षाबल अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए भीषण लड़ाई कर रहे हैं। सेना से संबंधित एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीरियाई सैनिकों और इसके सहयोगी गठबंधन के सैनिकों ने पूर्वी अलेप्पो में अल-शार से सटे इलाके को मुक्त करा लिया है। बड़ी संख्या में विद्रोहियों को मार कर उनके गोला बारूद को भी नष्ट कर दिया गया है।

साल 2011 में इस संकट की शुरुआत में 200,000 लोग अल-शार में रहते थे, लेकिन जब से अलेप्पो में युद्ध छिड़ा तब से लोगों की संख्या घट गई। कई लोग दूसरी जगहों पर जाकर रहने लगे।