logo-image

पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन

पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन

Updated on: 08 Jul 2022, 03:20 PM

टोक्यो:

गोली लगने के बाद बुरी तरह से घायल हुए पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे को शुक्रवार को नारा शहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हमलावर ने गोली मार दी थी। पुलिस ने इस संबंध में एक 41 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुई, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर अब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.