कास्त्रो का अंतिम संस्कार आज, भारतीय दल की अगुवाई करेंगे राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रों के अंतिम संस्कार में शामिल होगा।
नई दिल्ली:
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रों के अंतिम संस्कार में शामिल होगा।
Home Minister Rajnath Singh to lead delegation to Cuba tomorrow to attend #FidelCastro 's funeral
— ANI (@ANI_news) November 28, 2016
इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा के उपाध्यक्ष एम. थम्बीदुरई, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा सचिव डी. राजा, बीजद सांसद झीना हिकाका, भाजपा सांसद रमण डेका और सपा सांसद जावेद अली खान शामिल हैं।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों का नाम प्रधानमंत्री कर्यालय ने विदेश और गृह मामलों के मंत्रालयों के साथ मिलकर तय किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हवाना के लिए रवाना होगा और गुरूवार शाम तक इसके वापस आने की संभावना है।
लंबे समय तक क्यूबा में शासन करने वाले 90 वर्षीय र्फिदेल कास्त्रो का निधन शुक्रवार को गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?