अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी का 92 साल की उम्र में निधन
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था।
नई दिल्ली:
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था।
बारबरा ने मेडिकल उपचार लेने से इनकार कर दिया था और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।
परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने ट्विटर पर बारबरा बुश के निधन की खबर की पुष्टि की।
Statement by the Office of @GeorgeHWBush on the passing of Barbara Pierce Bush this evening at the age of 92. pic.twitter.com/c6JU0xy6Vc
— Jim McGrath (@jgm41) April 17, 2018
कुछ दिन पहले प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने जानकारी दी थी कि बारबरा (92) की देखभाल ह्यूस्टन में उनके घर पर ही की जा रही है। उन्होंने तय कर लिया है कि अब वह अस्पताल नहीं जाना चाहती हैं।
बारबरा बुश ने अस्पताल में मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से मना कर दिया था। बारबरा बुश का जून 8, 1925 को जन्म न्यूयॉर्क शहर में बारबरा पीयर्स के रूप में हुआ था।
1945 में उन्होंने जॉर्ज एच डब्लू बुश से शादी की और 1989- 1993 तक संयुक्त राज्य की पहली महिला के रूप में सेवा की। उन्होंने 1981 से 1989 तक संयुक्त राज्य की दूसरी महिला के रूप में सेवा की। बारबरा बुश ने बारबरा बुश फाउंडेशन की स्थापना की।
और पढ़ें: महबूबा सरकार से BJP के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, नए चेहरे होंगे शामिल!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल