/newsnation/media/media_files/2026/02/21/nigeria-massacre-21-feb-2026-02-21-07-04-26.jpg)
नाइजीरिया में नरसंहार Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो/X@trtworld)
Massacre in Nigeria: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर से सशस्त्र हमलावलों ने एक गांव पर हमला कर दिया. जिसमें 50 लोगों की जान चली गई. इस दौरान हमलावरों ने कई महिलाओं और बच्चों को किडनैप भी कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमला नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी जमफारा राज्य में हुआ. इस बात की जानकारी राज्य के एक सांसद ने शुक्रवार को दी. बुक्कुयुम दक्षिण के सांसद हमीसु ए फारू ने कहा कि हमलावरों ने तुंगन दुत्से गांव पर हमला किया और लोगों की जान ले ली. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने गुरुवार से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे तक घरों में आग लगाई. इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे लोगों पर गोलियां चला दी.
लापता लोगों की तलाश जारी
सांसद फारू ने बताया कि इस दौरान हमलावरों ने एक से दूसरे गांव में भी लोगों को निशाना बनाया. जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है. हालांकि उन्होंने अभी तक अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल स्थानीय नेता और स्थानीय सरकार के अधिकारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.
150 से ज्यादा हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
तुंगन दुत्से के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि इस हमले में उनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है. इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को दर्दनाक बताया और कहा कि हम सब बहुत दुखी हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले को 150 से अधिक बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया. हमलावरों को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी सुरक्षा बलों और स्थानीय अधिकारियों को दी थी.
ये भी पढ़ें: इस देश में हमलावरों ने की 100 लोगों की हत्या, रात भर गांव में मचाया उत्पात
नाइजीरिया में अक्सर होते रहते हैं ऐसे हमले
हालांकि लोगों की सूचना के बाद भी सुरक्षा बलों और अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया. जिसके चलते इस हमले को रोका नहीं जा सका. बता दें कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया में इस तरह के हमला और घटनाएं आम हैं. अक्सर यहां ऐसे हमले होते रहते हैं जिसके चलते सरकार पर देश में शांति बनाए रखने का भारी दबाव है.
ये भी पढ़ें: Nigeria: नाइजीरिया के 303 बच्चे और 12 टीचर्स किडनैप, स्कूल पर हमला करने के बाद बंदूकधारियों ने किया अपहरण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us