Macron India Visit: जी7 समिट के लिए मैक्रों ने पीएम मोदी को किया इनवाइट, इस साल फ्रांस ही कर रहा है मेजबानी

Macron India Visit: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को जी7 समिट के लिए इन्वाइट किया है. जी7 समिट का आयोजन इस साल फ्रांस में हो रहा है.

Macron India Visit: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को जी7 समिट के लिए इन्वाइट किया है. जी7 समिट का आयोजन इस साल फ्रांस में हो रहा है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
PM Modi Meets President Emmanuel Macron in mumbai

Macron India Visit

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 52वें जी-7 समिट में आने का न्योता दिया है. फ्रांस जी7 समिट 2026 की मेजबानी कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने न्योते के लिए अपने खास दोस्त को धन्यवाद दिया.

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्रों ने जी7 समिट से पहले वैश्विक एजेंडा पर एक एग्रीमेंट पर पहुंचने के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक एड हॉक मीटिंग शेड्यूल करने की मांग की है. बता दें, इस साल BRICS की अध्यक्षता भारत करेगा तो फ्रांस जी7 समिट की मेजबानी करेगा. 

ये भी पढ़ें- PM Modi-Macron Meets: 'अपने दोस्त से मिलकर खुशी हुई', फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करने के बाद बोले पीएम मोदी

क्या बोले मैक्रों

मुंबई में मैक्रों ने कहा कि 2026 हमारी पार्टनरशिप के लिए तेजी लाने का साल है. इस एजेंडा को एक्शन में लाने का साल है. ये वह साल है, जब प्रधानमंत्री मोदी आप BRICS की अध्यक्षता करेंगे और फ्रांस जी7 समिट की अध्यक्षता करेगा. इसलिए मैंने पीएम मोदी को एवियन में जी-7 समिट में एक बहुत खास मेहमान के रूप में बुलाया है. इसलिए जी7 समिट के कुछ सप्ताह पहले एक एड हॉक मीटिंग के जरिए हम एक आम सहमति बनाने के लिए उत्सुक हैं. 

जी7 और ब्रिक्स देशों में कौन-कौन शामिल है

G7 समिट आठ देशों और संघ का एक संगठन है, जिसमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपियन यूनियन (EU) शामिल हैं. हर साल सदस्य देशों के नेता मिलते हैं और एक वैश्विक मुद्दा तय करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के इनविटेशन पर समिट में हिस्सा लेने कनाडा गए थे. वहीं, BRICS ग्यारह देशों का एक इंटरनेशनल ग्रुप है, जिसमें भारत, ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और UAE शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Emmanuel Macron India Visit: 'माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले दुनिया के पहले हेलिकॉप्टर का भारत में होगा निर्माण', PM मोदी ने की घोषणा

Emmanuel Macron france
Advertisment