Emmanuel Macron India Visit: 'माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले दुनिया के पहले हेलिकॉप्टर का भारत में होगा निर्माण', PM मोदी ने की घोषणा

Emmanuel Macron India Visit: पीएम मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. बैठक के बाद दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दोनों नेताओं ने इस दौरान क्या घोषणा की, आइये जानते हैं...

Emmanuel Macron India Visit: पीएम मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. बैठक के बाद दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दोनों नेताओं ने इस दौरान क्या घोषणा की, आइये जानते हैं...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
pm modi and emmanuel macron bilateral talks press confrence

Emmanuel Macron India Visit

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते बहुत खुशी हो रही है. मैक्रों के साथ मिलकर हमने भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है. 

Advertisment

पीएम मोदी ने कहा कि आज एच-125 हेलिकॉप्टर की फाइनल असेंबली का उद्घाटन किया गया, जोे इसी कोशिश का हिस्सा है. खास बात है कि ये माउंट एवरेस्ट तक उड़ान भरने वाला दुनिया का एकमात्र हेलिकॉप्टर है, जिसका निर्माण भारत में ही होगा. 

पिछले साल मार्शले गए थे पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि पिछले साल मैक्रों ने मुझे फ्रांस में एआई समिट के लिए बुलाया था. तब हम लोग मार्शले गए थे. मार्शले फ्रांस और यूरोप का गेटवे है. खास बात है कि ये मार्शले वही शहर है, जहां पहले विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने अपने कदम रखे थे. ये वही शहर था, जहां अंग्रेजों की पकड़ से निकलने के लिए वीर सावरकर ने समुद्र में छलांग लगा दी थी.   

फ्रांस में खुलेगा स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर

पीएम मोदी ने बताया कि फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर खोला जाएगा. भारत और फ्रांस दोनों देश प्राचीन और समृद्ध सभ्यताएं हैं. 

साझेदारी को स्पेशल स्ट्रैटिजिक साझेदारी में बदलेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी के अलावा, मैक्रों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कोे संबोधित किया. इस दौरान, मैक्रों ने कहा कि मेरे चौथे दौरे पर स्वागत करने के लिए पीएम मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने फैसला किया है कि इस साझेदारी को स्पेशल स्ट्रैटिजिक साझेदारी में बदला जाएगा. पिछले आठ वर्षों से हम यही कर रहे हैं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस भारत का एक भरोसेमंद साझेदार बनना चाहता है. फ्रांस भारत के साथ टेक्नोलॉजी साझा करने में विश्वास रखता है. 

Emmanuel Macron
Advertisment