/newsnation/media/media_files/2026/02/17/pm-modi-meets-president-emmanuel-macron-in-mumbai-2026-02-17-16-56-11.jpg)
PM Modi-Macron Meets
PM Modi-Macron Meets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. इस दौरान, दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील होगी. भारत को इस डील के तहत 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो पैसिफिक, एआई और नई तकनीकों के साथ-साथ अन्य वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron share a hug as they meet at the Lok Bhavan in Mumbai
— ANI (@ANI) February 17, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/jtssPX7ear
पीएम मोदी ने जताई खुशी
PM मोदी ने एक्स पर मैक्रों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अपने दोस्त प्रेसिडेंट मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई है. उन्होंने मुझे बताया कि ये शहर उनको बहुत पसंद हैं. उन्होंने दिन अपनी दौड़ का भी मज़ा लिया.
PM Narendra Modi tweets, "It’s a delight to meet my friend, President Macron in Mumbai! He told me he really likes the city and also enjoyed his run earlier in the day." pic.twitter.com/Iq8UFl11iy
— ANI (@ANI) February 17, 2026
'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का उद्घाटन करेंगे दोनों नेता
दोनों नेता शाम 5.15 बजे 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी और मैंक्रों यहां उद्योगपतियों, रिसर्च एक्सपर्ट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के दौरे पर रहेंगे. वे दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट में भी शामिल होंगे.
राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों
मैक्रों का राष्ट्रपति बनने के बाद ये चौथा भारत दौरान है. वे सबसे पहले साल 2018 में भारत आए थे. इसके बाद वे सितंबर 2023 में जी20 समिट के लिए भारत आए. तीसरी बार जनवरी 2024 में मैक्रों भारत आए थे. इस दौरान, वे गणतंत्र दिवस समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us