'कीव की हवाई सुरक्षा हमारी प्रमुख प्राथमिकता', म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के बाद बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के बाद कीव लौट गए हैं. उसके बाद जेलेंस्की ने देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया और कीव की हवाई सुरक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया.

Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के बाद कीव लौट गए हैं. उसके बाद जेलेंस्की ने देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया और कीव की हवाई सुरक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया.

author-image
Suhel Khan
New Update
volodymyr zelenskyy ukraine president

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की Photograph: (X@ZelenskyyUa)

Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में हुए सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत की. सम्मेलन से लौटने के बाद जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि कीव की हवाई सुरक्षा हमारी प्रमुख प्राथमिकता है. इसके साथ ही उन्होंने रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान कीव की हवाई रक्षा प्रणाली को समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी का आभार भी जताया. म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से लौटने के बाद, जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को एक वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने जर्मनी के सहयोग से स्थापित ड्रोन उत्पादन लाइन की सराहना की. जेलेंस्की ने कहा कि, कीव नई ऊर्जा योजनाओं पर विश्व नेताओं के साथ बैठकें करने की उम्मीद करता है.

Advertisment

देशवासियों के नाम वीडियो संदेश में क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, "म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में दो व्यस्त दिनों के बाद मैं कीव लौट आया हूं. कई बैठकें हुईं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज तैयार किए जाएंगे. हवाई रक्षा के लिए मिसाइलें, बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए मिसाइलें, हमारी प्रमुख प्राथमिकता हैं. इसीलिए हमने म्यूनिख में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ इस पर चर्चा की. हमें उम्मीद है कि समझौते आवश्यकतानुसार कारगर साबित होंगे. जर्मनी के सहयोग से हमारे पास एक नई स्ट्राइक ड्रोन उत्पादन लाइन है, और हम संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन, अखिल यूरोपीय कार्यक्रमों और वित्तीय साधनों के इन प्रयासों का विस्तार जारी रखेंगे."

जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किए वीडियो संदेश में आगे कहा कि, "अगले सप्ताह, हम नए ऊर्जा पैकेजों पर केंद्रित बैठकों और कार्यों की उम्मीद कर रहे हैं. इसमें हमलों के बाद की स्थिति से उबरने और आवश्यक उपकरणों, दोनों से संबंधित मुद्दे शामिल हैं." इसके अलावा, उन्होंने जनता से हवाई हमले की चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुतिन के मरने की कामना की, जनता से कहा-हम सभी सपना

हवाई हमलों की चेतावनियों पर दें ध्यान- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि, "आगे कई कठिन दिन आने वाले हैं, और सभी देख चुके हैं कि रूसी इसका कैसे फायदा उठा रहे हैं. कृपया अपना ध्यान रखें और हवाई हमले की चेतावनियों पर ध्यान दें. हम सभी साझेदारों के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इस तरह का हर खतरा युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं को और खराब करता है." बता दें कि ब्रिटेन ने यूक्रेन के लिए 500 मिलियन यूरो से अधिक मूल्य के नए हवाई रक्षा पैकेज की भी घोषणा की है. यह घोषणा यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच 17-18 फरवरी को जिनेवा में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक के मद्देनजर की गई है.

ये भी पढ़ें: जिनेवा में अमेरिका और रूस की बैठक से पहले जेलेंस्की का दावा, युद्ध के खत्म होने की जताई उम्मीद

President Volodymyr Zelensky russia ukraine war
Advertisment