/newsnation/media/media_files/2025/02/24/QKuXuJEglDtrWQ4EJy2t.jpg)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को जिनेवा में होने वाली आगामी त्रिपक्षीय बैठकों पर अमेरिकी दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कीव को शांति वार्ता के "वास्तव में फलदायी" होने की उम्मीद बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ऐलान किया है कि यूक्रेन रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठकें 17-18 फरवरी को जिनेवा में होने वाली है. वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ यूक्रेन के ऊर्जा संसाधनों पर रूसी हमलों के प्रभाव पर भी चर्चा की.
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ यूक्रेन के ऊर्जा संसाधनों पर रूसी हमलों के प्रभाव पर चर्चा की. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने लिखा, 'जिनेवा में त्रिपक्षीय बैठकों से पहले, मैंने राष्ट्रपति ट्रम्प के दूतों, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से बात की. हमें उम्मीद है कि बैठकें बेहद फलदायी होने वाली है. हमने अबू धाबी में हुई बैठकों के बाद के कुछ घटनाक्रमों पर चर्चा की.'
अमेरिका लगातार रचनात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेगा
फोन पर सब कुछ साझा नहीं किया जा सकता है और हमारी वार्ता टीम अगले सप्ताह यूक्रेन का पक्ष प्रस्तुत करेगी." उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई हमारी मुलाकात के बारे में भी बात की. हम इस बात की बहुत सराहना करते हैं कि अमेरिका लगातार रचनात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेगा. लोगों की जान बचाने में मदद के लिए तत्पर है. मैं राष्ट्रपति ट्रम्प, उनकी टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं.'
हमलों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी
एक और पोस्ट में, जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने शांति वार्ता से पहले चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के हालात के बारे में रुबियो को जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक के दौरान, मैंने उन्हें मोर्चे की स्थिति, रूसी हमलों और यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पर हमलों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी. हमने इस बात पर चर्चा की कि सर्दियों की ठंड के दौरान यूक्रेन के लोगों की जान बचाने में सहायता की जाए. इसके साथ अपनी सहनशीलता को कैसे मजबूत किया जाए. हमने राजनयिक प्रक्रिया और त्रिपक्षीय बैठकों पर चर्चा की. यह महत्वपूर्ण है कि जिनेवा में होने वाली वार्ता काफी फलदायी होगी.'
ये भी पढ़ें: Delhi News: रोहिणी में गैंगवार की खूनी वारदात, गोगी गैंग से जुड़े बदमाश साहिल की गोली मारकर हत्या
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us