Delhi News: रोहिणी में गैंगवार की खूनी वारदात, गोगी गैंग से जुड़े बदमाश साहिल की गोली मारकर हत्या

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार शाम गोगी गैंग से जुड़े बदमाश साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग पर शक जताया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार शाम गोगी गैंग से जुड़े बदमाश साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग पर शक जताया जा रहा है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
shoot-out-in-Delhi

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार (14 फरवरी) शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 26 वर्षीय साहिल नामक कुख्यात बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शाम करीब 7 बजे की है. बताया जा रहा है कि साहिल पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी घर से कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार दो हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां साहिल को लगीं. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए.

Advertisment

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक साहिल गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. वह हाल ही में जेल से बाहर आया था.

टिल्लू ताजपुरिया गैंग पर शक

प्रारंभिक जांच में शक जताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे टिल्लू ताजपुरिया गैंग का हाथ हो सकता है. दोनों गैंगों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है.

टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बारे में जानकारी

टिल्लू ताजपुरिया गैंग दिल्ली-एनसीआर में कुख्यात रहा है. इस गैंग पर जबरन वसूली, हत्या, जमीन कब्जा, अपहरण और अवैध हथियारों के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं. साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के मामले में भी इस गैंग का नाम सामने आया था. बाद में 2 मई 2023 को तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर होगा एक्शन! बिना नोटिस सीधे स्क्रैप, घर से निकलने से पहले हो जाएं अपडेट

Crime news Delhi NCR News
Advertisment