/newsnation/media/media_files/2026/03/03/iranan-girl-student-graves-dug-2026-03-03-14-54-31.jpg)
अमेरिका-इजराइल हमले में मारी गई 160 लड़कियों के लिए खोदी गई कब्रें Photograph: (X@araghchi)
Israel-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बमबारी जारी है. जिसके चलते पूरे मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. शनिवार को इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में दक्षिणी ईरान में मारी गई स्कूली छात्राओं की सैकड़ों कब्रों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है. जो इस युद्ध में हुई मानव क्षति का प्रतीक बन गई हैं. इस तस्वीर को ईरान के विदेश अब्बास अराघची ने शेयर किया है.
ईरान के विदेश मंत्री ने शेयर की तस्वीर
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की. जिसमें एक मैदान में खुदी हुई दर्जनों कब्रें दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक खुले मैदान में हाल ही में खोदी गई कब्रों की लंबी पंक्तियां दिखाई दे रही हैं. सफेद चाक से बने आयताकार बॉक्स प्रत्येक कब्रगाह को दर्शा रहे हैं, जबकि शोक संतप्त लोग पास में ही इकट्ठा हैं, जो किसी गंभीर अंतिम संस्कार की तैयारी का संकेत देते हैं.
These are graves being dug for more than 160 innocent young girls who were killed in the US-Israeli bombing of a primary school. Their bodies were torn to shreds.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 2, 2026
This is how "rescue" promised by Mr. Trump looks in reality.
From Gaza to Minab, innocents murdered in cold blood. pic.twitter.com/cRdJ3BELOn
क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची?
बता दें कि तस्वीर ईरान के मीनाब की है, जहां एक स्कूल पर अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हमले में 165 स्कूली छात्राओं की मौत हो गई. ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ये उन 160 से अधिक निर्दोष लड़कियों की कब्रें हैं जो एक प्राथमिक विद्यालय पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए बम हमले में मारी गईं. उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए थे. उन्होंने आगे लिखा, "गाजा से मीनाब तक, निर्दोषों की निर्मम हत्या कर दी गई." इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ट्रंप द्वारा वादा की गई "रेस्क्यू योजना" वास्तविकता में कुछ इस तरह दिखती है.
ये भी पढ़ें: भारतीय मूल की यहूदी युवती में ईरानी मिसाइलों का खौफ, एंबुलेंस का सायरन सुनते ही कांप उठती है रूह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us