'ट्रेड डील के तहत अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत', रूस के बयान के बाद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने दावा किया है भारत अब अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगा और रूस से खरीदारी बंद करेगा.

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने दावा किया है भारत अब अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगा और रूस से खरीदारी बंद करेगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
White House Press Secretary Karoline

कैरोलिन लैविट, प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस Photograph: (X@WhiteHouse)

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते के बाद मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने दावा किया कि, भारत ने रूस से तेल की खरीद बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है और इसके बजाय अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगा. लैविट ने कहा कि दोनों देशों के बीच घोषित नए व्यापार सममझौते के तहत संभवतः भारत वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा.

Advertisment

व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान लैविट ने कहा कि सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद, नई दिल्ली ने न सिर्फ रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है, बल्कि अमेरिकी ऊर्जा का आयात बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की है. उन्होंने आगे कहा कि भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदने पर विचार कर सकता है, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ होगा.

क्या बोलीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लैविट?

इस दौरान कैरोलिन लैविट ने कहा कि, "जैसा कि आप सभी ने कल देखा, राष्ट्रपति ने भारत के साथ एक और महत्वपूर्ण व्यापार समझौता किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बात की; दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. भारत ने न केवल रूस से तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है, बल्कि अमेरिका से तेल खरीदने पर भी सहमति जताई है और संभवतः वेनेजुएला से भी, जिससे अमेरिका और अमेरिकी जनता को सीधा लाभ होगा." लैविट ने आगे कहा कि, भारत ने परिवहन, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में अमेरिका में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश सहित और अधिक आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि यह एक और महत्वपूर्ण व्यापार समझौता है.

ये भी पढ़ें: 'आत्मविश्वास से सब कुछ हो जाता है संभव', भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

ट्रेड डील को लेकर क्या बोले थे राष्ट्रपति ट्रंप?

वहीं अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और भारत "व्यापार समझौते" पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति "मित्रता और सम्मान" दिखाते हुए पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और भारत के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी "रूस से तेल खरीदना बंद करने" और अमेरिका से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ कटौती से भारतीय निर्यात में आएगा भारी उछाल, फिर शुरू होगा 48 अरब डॉलर का व्यापार

india us trade deal US India Trade Deal
Advertisment