'आत्मविश्वास से सब कुछ हो जाता है संभव', भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के चलते शेयर बाजार से लेकर एनडीए के दलों में भारी उत्साह है. जो मंगलवार सुबह संसद भवन में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी देखने को मिला. इस दौरान एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.

अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के चलते शेयर बाजार से लेकर एनडीए के दलों में भारी उत्साह है. जो मंगलवार सुबह संसद भवन में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी देखने को मिला. इस दौरान एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi on India US Trade Deal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (DD)

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि आत्मविश्वास ही वह शक्ति है जो हर चीज को संभव बनाती है. पीएम मोदी ने कहा कि ये विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. पीएम मोदी का ये बयान भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के एक दिन बाद आया है. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन ने भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले पारस्परिक आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया.

Advertisment

आत्मविश्वास से सब कुछ संभव है: पीएम मोदी

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा, "आत्मविश्वास वह शक्ति है जिसके बल पर सब कुछ संभव है." मोदी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि, नागरिकों की यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति का एक दोहा भी लिखा. जिसका अर्थ है कि धन कर्मों से अर्जित होता है. दोहे में लिखा है, "यह (धन) साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और अनुशासन द्वारा संरक्षित होने पर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है."

ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदा

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

इसके बाद मंगलवार सुबह संसद भवन में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. दरअसल, अमेरिका-भारत ट्रेड डील से पूरा एनडीए उत्साहित है. ऐसे में संसदीय दल की बैठक में भी ये उत्साह साफ देखने को मिला. जहां गठबंधन के सभी दलों के नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: Trump Tariff: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25% से कम कर 18% किया लागू; पीएम मोदी ने ट्रंप का किया शुक्रिया

PM modi india us trade deal
Advertisment